जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में पीसीसी मुख्यालय से सिविल लाइंस तक पैदल मार्च निकाला गया।
आपको बता दें कि यह पैदल मार्च भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए भ्रष्टाचार, फिजूलखर्च एवं तानाशाही के विरोध में निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश, प्रदेश सह प्रभारी विवेक बंसल सहित प्रदेश कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
पैदल मार्च के दौरान जब मौसम बिगड़ा तो पहले हल्की बूंदा-बांदी फिर तेज बारिश हुई, लेकिन बारिश के बीच भी कांग्रेसजनो के कदम नहीं रुके। पायलट के नेतृत्व में बारिश में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च जारी रखा। पैदल मार्च सिविल लाइंस फाटक पहुंचा। वहां सभा का आयोजन हुआ। सभा को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमटी के अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें