भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने जयपुर सम्भाग के विभिन्न जिलों से आयी हुई प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को वो लोग बदलते है, जो अपने जीवन में कठिन परिश्रम करते है। आप सभी निकाय प्रवासियों की जिम्मेदारी है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पूर्ण जानकारी समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं के उत्थान के लिए नहीं सोचा, केवल कागजी योजनाऐं बनायी। जबकि भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजश्री योजना के माध्यम से बेटी के पैदा होने से लेकर उसके विवाह तक की जिम्मेदारी लेकर परिजनों को निश्चिंत कर दिया। राजस्थान सरकार की यह योजना देश में महिला सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
नारी का सम्मान भाजपा का उद्देश्य - चन्द्रशेखर
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार दोनों जनसेवा को सर्वोपरि उद्देश्य मानकर निरन्तर कार्य कर रही हैं। देश के विकास की प्रक्रिया निरन्तर चलती रहे इस हेतु अन्त्योदय का लक्ष्य लेकर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते आप निकाय प्रवासियों को जनहितकारी कार्यों की जानकारी समाज में हर जरूरतमंद तक पहुँचानी है। आप सभी को पार्टी का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करना है। ‘‘नारी का सम्मान भाजपा का उद्देश्य’’ यह सन्देश आपको समाज में हर महिला तक पहुँचाना होगा।
भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी अलका सिंह गुर्जर ने कार्यक्रम की रूप रेखा रखते हुए कहा कि हमारी सरकार ने महिला सशक्तिकरण हेतु बहुत अच्छा कार्य किया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान, मुख्यमंत्री राजश्री योजना आदि इसके उदाहरण है। हम सभी का यह लक्ष्य रहेगा कि देश के अनवरत विकास हेतु कार्य कर रही भारतीय जनता पार्टी हर महिला के मनोमस्तिष्क में स्थापित हो, ताकि विकास की यह प्रक्रिया चलती रहे और नारी शक्ति भी विकास की इस प्रक्रिया में भागीदार बनकर गौरवान्वित महसूस करें।
कार्यशाला में कार्यक्रम की संयोजक एकता अग्रवाल, सम्भाग प्रभारी सरोज कुमारी, मंजु शर्मा, प्रदेश मंत्री सुमन मीना, सुशीला यादव, पूर्व जिला प्रमुख मधु शर्मा, जयपुर देहात जिलाध्यक्ष आशा बैरवा, दौसा जिलाध्यक्ष उर्मिला जोशी, सीकर जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, अलवर जिलाध्यक्ष पूजा यादव उपस्थित रही। बैठक में जयपुर सम्भाग से नगर निगम/नगरपालिका एवं सभी जयपुर सम्भागीय जिलों के प्रत्येक निकाय से दो महिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी लगाये गये है, जो कि आगामी विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनावों तक कार्यरत रहेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें