जयपुर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर को केन्द्र सरकार के कार्यों व दृष्टिकोण से आमजनता को अवगत कराने वाली नमो एप्प की कार्यशाला सम्पन्न हुई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कार्यशाला में आये हुए सभी 200 विधानसभाओं के नमो एप्प प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया विशेष महत्व रखता है। कब किन शब्दों से अपनी बात जनता में पहुँचानी है, यह बहुत महत्वपूर्ण है एवं वर्तमान डिजीटल युग में सोशल मीडिया की इस कार्य में विशेष भूमिका है।
मदन लाल सैनी ने कहा कि भारत के पूर्ण विकास के लिए समर्पित जनहितकारी मोदी सरकार के कार्यों की सटीक तथ्यात्मक जानकारी आमजनता तक तुरन्त पहुँचना आवश्यक है और नमो एप्प इसी कार्य के लिए विकसित की गई है।
सैनी ने कहा कि हम सभी देश के लिए कार्य कर रहे है। नेशन फस्र्ट, पार्टी सैकण्ड, इन्डिविजुअल लास्ट ही भारतीय जनता पार्टी का दृष्टिकोण है। समाज के अन्तिम व्यक्ति के उत्थान का लक्ष्य लेकर काम कर रही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते आप सभी का यह दायित्व है कि भारत के विकास हेतु कृतसंकल्प केन्द्र सरकार के सभी कार्यों की सही जानकारी आमजनता तक पहुँचायें। नमो एप्प का प्रमुख लक्ष्य यही है और आप सभी को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्ण समर्पित होकर कार्य करना है।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कार्यशाला में आये हुए साइबर योद्धाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नमो एप्प की भूमिका भी एक कार्यकर्ता की भूमिका है। क्योंकि इस नमो एप्प के माध्यम से देश के विकास हेतु समर्पित सरकार के सभी कार्यों की जानकारी एक आम व्यक्ति तक तुरन्त उपलब्ध हो जाती है।
चन्द्रशेखर ने कहा कि जिस व्यक्ति के फोन में नमो एप्प डाउनलोड़ होगा, उसके दिल में भारत देश डाउनलोड़ होगा।
नमो एप्प के प्रदेश संयोजक डाॅ. जोगेन्द्र ने कार्यशाला में आये हुए प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में सहयोग हेतु बनायी गई इस नरेन्द्र मोदी एप्प पूरे राजस्थान में 200 विधानसभाओं में हर व्यक्ति तक पहुँचाना आप सभी प्रतिभागियों का कार्य है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें