जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। भ्रष्टाचार का चारों तरफ बोलबाला है, जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है तथा भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है।
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं जयपुर जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने बनीपार्क ब्लाॅक और सिविल लाइंस ब्लाॅक कांग्रेस के बूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता संपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ता अपने-अपने भागों की सभी काॅलोनियों में मतदाताओं को जोड़ें।खाचरियावास ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब कांग्रेस कार्यकर्ता को घर-घर जाकर मतदाता सूचियों में नव मतदाताओं को जोड़कर तथा मतदाता सूचियों को पूरी तरह से ठीक करके भाजपा के षड्यंत्र का जवाब देना है।
खाचरियावास ने कहा कि भाजपा के पिछले साढ़े चार वर्ष के शासन से आम आदमी पूरी तरह त्रस्त और परेशान है। भ्रष्टाचार का चारों तरफ बोलबाला है, राशन का गेहूं मिलता नहीं है, कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। सरेआम लूट, डकैती, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं, महंगाई कमर तोड़ रही है, पेट्रोल-डीजल के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं, जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है तथा भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है।
खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता संपर्क अभियान के दौरान जयपुर के प्रत्येक भाग में स्थित काॅलोनियों में काॅलोनीवाइज 10 पेड़ लगाएगी। पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ अभियान में कांग्रेस पार्टी अब तक जयपुर में 3000 पेड़ लगा चुकी है। आने वाले समय में प्रत्येक काॅलोनी के भागों में 10-10 पेड़ लगाए जाएंगे। इस तरह जयपुर के लगभग दो हजार भागों में बीस हजार पेड़ लगाने का अभियान पूरे मानसून सत्र में चलेगा।
सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र की बूथ कार्यकर्ता मीटिंग में जिलाध्यक्ष-प्रतापसिंह खाचरियावास, बनीपार्क ब्लाॅक अध्यक्ष-मनोज मुदगल, सिविल लाइंस ब्लाॅक अध्यक्ष-साधूराम शर्मा, विमल यादव, ओम राजोरिया, महेश शर्मा, पार्षद-लक्ष्मणदास मोरानी, खातून बानो आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें