मंगलवार, 17 जुलाई 2018

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जयपुर में होगा भव्य स्वागत, तैयारियों पर चर्चा

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 21 जुलाई को जयपुर आएंगे। उनके आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए शहर के सभी मंडलों व मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। बैठकों मे भव्य स्वागत की योजनाएं बनाई गईं।
जयपुर शहर के मंडल अध्यक्षों व शक्ति केन्द्र प्रमुखों की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने शक्ति केन्द्र की महत्ता प्रकाश डालते हुए बूथ समितियों को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी का हर कार्यक्रम बूथ पर संपादित होना चाहिए और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में बूथ समितियों की सहभागिता के लिए विस्तृत योजना के अनुसार कार्य किया जाना चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें