भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के मन में भले ही घनश्याम तिवाड़ी के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर हो लेकिन भाजपा सरकार और आला नेताओं के खिलाफ घनश्याम तिवाड़ी की बयानबाजी अभी जारी है
जयपुर। भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने कहा है कि मुख्यमंत्री राजे ने केंद्रीय नेतृत्व को बाध्य किया है कि वे उनका समर्थन करें। उन्होंने कहा कि अमित शाह किसी को सीएम बनाने या हटाने की ताकत नहीं रखते हैं क्योंकि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा है कि देश की 125 करोड़ जनता ही पीएम के पद पर बिठाने और उठाने की ताकत रखती है। उसी प्रकार राजस्थान में भी प्रदेश की 7 करोड़ जनता और मतदाता ही मुख्यमंत्री के पद पर बिठाने और उठाने की हिम्मत रखते हैं।
तिवाड़ी मानसरोवर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकार से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमित शाह और वसुंधरा राजे के नेतृत्व में आज तक की सबसे भारी पराजय का सामना भारतीय जनता पार्टी को देखनी होगी। उन्होंने कहा कि शाह ने राजस्थान प्रदेश के कार्यकर्ताओं का अपमान किया है।
तिवाड़ी ने कहा कि अमित शाह जी अहम लोकतंत्र में किसी का नहीं चलता। 2018 में राजस्थान की जनता आपको देख लेगी फिर आप किसी को सुनने की स्थिति में नहीं रहेंगे। राजस्थान की जनता आपसे इस अपमान का बदला ले लेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें