जयपुर। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेंद्र गोयल ने जिलों के अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं एवं अन्य अधिकारियों से जल परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति तथा जलापूर्ति व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को समय से पूरा करना विभाग की जिम्मेदारी है, ताकि पीने के पानी की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
गोयल शनिवार को सचिवालय में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी (जलदाय) विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिला स्तर पर आने वाली पेयजल की समस्याओं पर एक-एक अधिकारी से बात की और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल योजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को उपलब्धता के अनुसार पूरा पानी मिले, इसके लिए सभी अभियंता स्वयं व्यवस्था देखें।
जलदाय मंत्री ने गर्मी के मौसम में पेयजल की आपूर्ति के लिए किए गए प्रबंधन के लिए अभियंताओं की प्रशंसा भी की। उन्होंने अभियंताओं से मानसून के दौरान विभिन्न बांधों में जल की आवक तथा वर्तमान स्तर के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में विभाग के प्रमुख शासन सचिव रजत कुमार मिश्र, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें