शुक्रवार, 13 जुलाई 2018

भगवान भरोसे पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

जयपुर। हे भगवान परीक्षा शांति पूर्वक हो जाए। राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होनी है। 14 लाख से ज्यादा बच्चे परीक्षा देंगे। ऐसे में परीक्षा शांतिपूर्वक पूरी तरह से निपट जाए। प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भगवान से गुहार लगाई है। कटारिया भगवान भरोसे नजर आ रहे हैं। परीक्षा 14 और 15 जुलाई को होनी है।

पूरे प्रदेश में नकल ग्रुप सक्रिय हो चुके हैं। एक बार पहले भी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द हो चुकी है। इसी बात का डर गृहमंत्री को सता रहा है। लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से संपर्क किया गया है। नकल को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 



इसी मामले को लेकर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया भी भगवान से गुहार करते नजर आ रहे हैं। गृहमंत्री को डर है कि बार भी परीक्षा में कोई गडबड़ी ना हो जाए। अधिकारियों और प्रशासन पर विश्वास करने की बजाया सब भगवान पर छोड़ दिया है। राजस्थान में इस बार 13142 पद कांस्टेबल पद के निकाले गए हैं। परीक्षा में कोई गडबड़ी ना हो इसका ख्याल रखा जा रहा है।



इस बार लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। पुलिस भी नकल गिरोह का पर्दाफाश करने की मुस्तैदी से प्रयास कर रहा है। हर कदम फूंक फूंक कर रखा जा रहा है। गृहमंत्री की अपनी चिंता है। 14 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के भविष्य का सवाल है। अब परीक्षा की घड़ी नजदीक है। प्रशासन को सतर्क रहना है। परीक्षा को सही से कराना ही प्रशासन की चुनौती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें