जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 11 अगस्त को राजस्थान आएंगे। कांग्रेसी करेगे भाजपा के नकल,
वे जयपुर में रोड शो कर कांग्रेस के राजस्थान विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के करीब 8 माह बाद पहली बार यहां आएंगे। 16 दिसंबर 2017 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनकी औपचारिक ताजपोशी की गई थी।
शुरुआत प्रथम पूज्य से
11 अगस्त को चुनाव कैंपेन की शुरुआत करने से पूर्व राहुल गांधी संभवतया सबसे पहले मोतीडूंगरी गणेश मंदिर जाएंगे। इसके बाद शहर के आराध्य गाेविंददेवजी मंदिर में जाएंगे। यह भी पहली बार है जब राहुल गणेशजी और गोविंददेवजी मंदिर जाएंगे।
अभी राहुल के रोड शो का रूट अभी तय नहीं हुआ है। उनका रूट सुरक्षा एजेंसियों से चर्चा के बाद तय किया जाएगा। यह तय है कि जहां भी राहुल जाएंगे, जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कांग्रेसी कह रहे हैं कि राहुल गांधी का स्वागत प्रधानमंत्री मोदी से कहीं ज्यादा भव्य किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि राहुल गांधी दिनभर जयपुर में ही रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में प्रदेशभर से हर स्तर के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आने का न्यौता दिया है।,

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें