सोमवार, 27 अगस्त 2018

राजस्थान गौरव यात्रा ना तो झुकेगी और ना ही रूकेगी - पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी

 सीएम राजे घायल हो सकती थी,लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता का निशाना चूक गया 
और मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गई। मुख्यमंत्री सीएम राजे की लोकप्रियता से कांग्रेस के नेता बौखलाए हुए है। अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगा रहे है। साथ ही  कहा जा रहा है कि भाटा फेंको। लेकिन राजस्थान गौरव यात्रा के रूट में कोई बदलाव नहीं होगा और यात्रा निरंतर अपने कार्यक्रम के मुताबिक चलेगी।  राजस्थान गौरव यात्रा ना तो झुकेगी और ना ही रूकेगी।
जयपुर । प्रदेश की सीएम वसुंधरा राजे को राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान पीपाड़ शहर में पत्थर लग सकता था और सीएम राजे घायल हो सकती थी, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता का निशाना चूक गया और मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गई। यह कहना है कि पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का।

भाजपा मुख्यालय में राजस्थान गौरव यात्रा के सह-संयोजक अशोक परनामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीपाड़ शहर का वह वीडियो भी दिखाया, जिसमें कुछ लोग अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगा रहे है। साथ ही एक दूसरे वीडियो में यह कहा जा रहा है कि भाटा फेंको। परनामी ने कहा कि रात साढ़े दस बजे की यह घटना है और इस मामले में पुलिस अब तक दस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

परनामी ने कहा कि राजस्थान गौरव यात्रा ना तो झुकेगी और ना ही रूकेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी संकल्प रैली निकाल रही है, लेकिन भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता इस रैली में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं डाल रहा है।

          परनामी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बयानबाजी करके अपनी जिम्मेदारी से बच रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सीएम राजे की लोकप्रियता से कांग्रेस के नेता बौखलाए हुए है। लेकिन राजस्थान गौरव यात्रा के रूट में कोई बदलाव नहीं होगा और यात्रा निरंतर अपने कार्यक्रम के मुताबिक चलेगी। उन्होंने कहा कि जोधपुर का स्थानीय पुलिस-प्रशासन आरोपियों की पहचान करके उचित कानूनी कार्रवाई कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें