शुक्रवार, 31 अगस्त 2018

आने वाले दिनों में राफेल से भ्रष्टाचार तबाही मचाएगा : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज फिर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस सौदे से जुड़ा भ्रष्टाचार तबाही मचाएगा। गांधी ने राफेल सौदे को वैश्विक भ्रष्टाचार बताया और कहा कि यह आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बडा संकट बनेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ''यह वैश्विक भ्रष्टाचार है। यह राफेल विमान सच में बहुत दूर तक और तेजी से उड़ेगा। आने वाले कुछ सप्ताह में यह बंकरों को ध्वस्त करने वाले बड़े बम भी गिरायेगा।'' गांधी राफेल विमानों को लेकर पिछले कुछ दिनों से मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा इस संबंध में कांग्रेस से सवाल पूछने पर उन्होंने सरकार पर पलट वार किया और राफेल मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें