मंगलवार, 2 जून 2020

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से हटाए गए मनोज तिवारी

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी को उनके पद से हटाकर आदेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि मनोज तिवारी का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा था जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही माना जा रहा था कि भाजपा मनोज तिवारी को दोबारा अध्यक्ष नहीं बनाएगी। चुनाव के बाद से ही इस पद के लिए लॉबिंग तेज हो गई थी। कई नेता इस पद के लिए अपनी जुगत लगा रहे थे। 
पार्टी के सूत्रों का ये भी कहना है कि अगर तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर दोबारा मौका नहीं दिया गया है तो उन्हें दूसरी बड़ी जिम्मेदारी देनी होगी। क्योंकि वे पार्टी के स्टार प्रचारक है और दिल्ली में पूर्वांचली चेहरा भी हैं। यह फैसला आने वाले एमसीडी चुनाव को ध्यान में रखकर भी किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें