जयपुर। कोरोना ड्यूटी के बीच पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर निकलकर आ रही है। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक के लिए पुलिसकर्मियों के नाम मांगे हैं। पदक के लिए नामों की घोषणा 15 अगस्त पर की जाएगी। गृह मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेट्री आरके सिंह ने राज्यों के गृह सचिव तथा डीजीपी को पत्र लिखें।
देशभर में पुलिस और सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक दिए जाते हैं। इसके लिए मंत्रालय की ओर से राज्य तथा अन्य सुरक्षा बलों से पुलिसकर्मियों के नाम मांगे जाते हैं। यह पदक साल में दो बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तथा 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में दिए जाते हैं।
1- पुलिस में उल्लेखनीय और श्रेष्ठ कार्य करने पर दिए जाते हैं पदक।
2-दोनों पदक के लिए तय किए गए हैं अलग अलग मानदंड।
3-15 जून तक गृह मंत्रालय को भिजवानी होगी नामों की सूची।
4- पुलिस पदक के लिए 18 वर्ष तथा राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए 25 वर्ष की सेवा जरूरी।
5- वर्ष 2008-09 से वर्ष 2018-19 तक सर्विस रिकॉर्ड बेदाग होना जरूरी।
6- नाम भेजते समय अधिकारी की योग्यता के साथ सीनियरिटी और प्रोफेशनलिज्म का ध्यान रखना जरूरी हैं।
7- प्रोफार्मा के साथ आईपीएस को 2 साल की स्थाई संपत्ति रिटर्न भेजना जरूरी होगा।
8- आईपीएस के लिए विजिलेंस क्लीयरेंस भेजना आवश्यक होगा।
9- प्रतिनियुक्ति पर गए ऑफिसर को दोनों ही संगठनों से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देना होगा।
10- देश में कुल 656 पुलिसकर्मियों को योग्यता के लिए पुलिस पदक दिए जाएंगे।
11- राजस्थान में इस स्वतंत्रता दिवस पर सोला पुलिस पदक दिए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें