जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने अधिकारियों को प्रवासियों के सुरक्षित आवागमन और क्वॉरेंटाइन के लिए पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सीएम केंद्र से विशेष ट्रेनों के लिए समन्वय कर रहे हैं।
प्रदेश में 10 लाख प्रवासी श्रमिकों ने अपने ग्रह स्थान पहुंचने के लिए पंजीयन करवाया है। इनमें करीब 70% संख्या राजस्थान आने वालों की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष ट्रेनों के संचालन को अनुमति मिलने की संभावना के मद्देनजर जिला कलेक्टर रेलवे के अधिकारियों के साथ रूट प्लान तैयार करें।
सीएम ने कोरोना के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजना बनाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को सुचारू करना जरूरी है। अधिकारी पास की व्यवस्था को सुगम बनाएं।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने जानकारी दी है कि कोरोना की प्रतिदिन जांच क्षमता 9100 तक पहुंची है। पाली, बाड़मेर, सीकर में जांच की अनुमति मिलते ही क्षमता 10000 हो जाएगी।
केंद्र से हुई वार्ता में राजस्थान के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग सुबोध अग्रवाल ने जानकारी दी। 20 अप्रैल से अब तक प्रदेश में 7000 से अधिक उद्योगों में शुरू उत्पादन हो गया है। करीब 130,000 श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें