जयपुर। भारत वाहिनी पार्टी के जयपुर शहर अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने श्रीमति वर्तिका सैन को भारत स्त्री शक्ति वाहिनी की शहर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया। कार्यक्रम का आयोजन गोपीनाथ जी के मंदिर परिसर पुरानी बस्ती में किया गया। इस दौरान विमल अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिये घनश्याम तिवाड़ी ने अपने कार्यकाल के दौरान साढ़े 8 हजार परित्यक्ता व विधवा महिलाओं को रोजगार दिया। यदि भारत वाहिनी पार्टी 2018 के विधानसभा चुनाव में जीतकर आती है तो मातृशक्ति हित में कार्य किये जायेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विमल अग्रवाल व श्रीमती वर्तिका सैन को माला पहनाकर सम्मान किया। श्रीमति वर्तिका सैन ने उपस्थित नारी शक्ति से वाहिनी को मजबूत करने का वादा किया। इस दौरान वाहिनी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम मंत्री, विष्णु जायसवाल, भवानी पाईवाल, घनश्याम गहलोत, मनोज गोयल, वर्तिका सैन, सुमन शर्मा, शशि साबू, कांता जी, मंजू जी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें