जयपुर। देश और प्रदेश में चल रही चुनावी सरगर्मियों के बीच अब भाजपा उन खिलाड़ियों को खुद से जोड़ने में जुट गई है जिन्होंने विश्व स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है। ऐसे ही कुछ दिव्यांग खिलाड़ियों का गुरूवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में स्वागत और सम्मान किया गया।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले सुन्दर सिंह गुर्जर,शॉटपुट और जेवलीन थ्रो खिलाड़ी शताब्दी ,धावक ईशान खंडेलवाल और अंतरराष्ट्रीय कोच महावीर सैनी का भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने सम्मान किया। इन खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुए इस सम्मान समारोह में भाजपा नेताओं ने इन खिलाड़ियों की हौसल अफजाई की और ईश्वर से इन खिलाड़ियों की प्रतिभा में और निखार लाने की दुआ की। वहीं भाजपा नेताओं की हौसला अफजाई से यह खिलाड़ी इतने खुश नजर आए कि इन्होंने भी पीएम नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा सरकार के काम काज की खुल कर सराहना की। खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह की हौसला अफजाई से हमें ओर हिम्मत बढ़ेगी।
गौरतलब है कि सुंदर गुर्जर ने 2017 आईपीसी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 60.36 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सोने का तमगा अपने नाम किया और विश्व चैंपियन बने। सुंदर रियो 2016 में तकनीकी कारणों से डिस्क्वालीफाई हो गए थे। वहीं शताब्दी अवस्थी का हाल ही में आगामी एशियन गेम्स में उनका चयन हुआ है और वो उसकी तैयारी में जुटी है। शताब्दी के अनुसार उनका प्रयास रहेगा कि वो एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीते।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें