जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के निर्देशानुसार नगर निगम चुनावों के लिए नगर निगम चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। उतर
कटियार ने बताया कि जयपुर नगर के दोनों नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया को चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया व सीकर सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।
जयपुर ग्रेटर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.पी. सारस्वत को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। साथ ही पूर्व उपमहापौर मनीष पारीक को संयोजक व पुनीत कर्णावट को सह-संयोजक बनाया गया है।
कटियार ने बताया कि जयपुर नगर निगम चुनावों के लिए जयपुर हैरिटेज नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल को चुनाव प्रभारी एवं ओम स्वामी को संयोजक व कृष्ण मोहन शर्मा को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए योगेश सिंह सिसोदिया को मीडिया संयोजक बनाया गया है।
कटियार ने बताया कि कोटा के दोनों नगर निगमों के लिए उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है।
इसी तर्ज पर कोटा उतर नगर निगम चुनाव के लिए विधायक धर्मनारायण जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि कोटा दक्षिण नगर निगम चुनाव के लिए सांसद सी.पी. जोशी को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कोटा नगर निगम चुनाव के लिए अरविन्द सिसोदिया को मीडिया संयोजक बनाया गया है।
जोधपुर के दोनों नगर निगम चुनाव के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह जैसास को सह-चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि जोधपुर उतर नगर निगम चुनाव के लिए विधायक अविनाश गहलोत को चुनाव प्रभारी एवं जोधपुर दक्षिण नगर निगम चुनाव के लिए विधायक जोगेश्वर गर्ग को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जोधपुर उतर नगर निगम चुनाव के लिए प्रसन्न चन्द मेहता एवं जोधपुर दक्षिण नगर निगम के लिए घनश्याम ओझा को संयोजक बनाया गया है। साथ ही जोधपुर नगर निगम चुनाव के लिए जगदीश धाणदिया को मीडिया संयोजक बनाया गया है।
इसके अलावा नगर निगम चुनावों के लिए रेसी शर्मा को प्रदेश का आई.टी. एवं सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें