मंगलवार, 24 मार्च 2020

कोरोना वायरस से , कितना हुआ भारत पर असर

जयपुर। कोरोना वायरस अब धीरे-धीरे देश के लगभग हर राज्य तक अपना पैर पसार चुका है। कोरोना से अब तक संक्रमित मामलो की संख्या 500 के करीब पहुंच चुकी है। वहीं इससे पूरे भारत में कुल 10 मौतें हो चुकी है, और 37 लोग इससे पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। राजस्थान में अब तक इससे एक भी मौत नहीं हुई है, लेकिन संक्रमित लोगों की संख्या 32 हो गई है।भारत पर

बढ़ते कोरोनावायरस को देखते हुए पीएम मोदी ने 22 मार्च को लोगों से जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की थी। जिसके बाद देशभर के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के 570 जिलों में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई। राजस्थान अपने यहां लॉकडाउन लगाने वाला पहला राज्य है, जिसने 21 मार्च को हीं पुरे राज्य में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी।

किन राज्यों में लगा कर्फ्यू

कर्फ्यू सिर्फ 2 हीं राज्यों ने लगाया है, पहला पंजाब और दूसरा महाराष्ट्र, जबकी बाकि के राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। जिनमें शामिल राज्य हैं- चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, जम्मी और कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, उतराखंड, राजस्थान, नागालैंड, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, मेघालय, मणिपुर, तमिलनाडु, केरल, हरियाणा, दमन दीव और दादरा नगर हवेली, पंडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप, गुजरात, कर्नाटक, असम, मिजोरम और सिक्किम है। 


कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों का सबसे ज्यादा मामला महाराष्ट्र से है जहां 101 व्यक्तियों में पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर केरल है जहां 95 केस सामने आ चुके हैं जिसमें से 7 विदेशी भी शामिल है।  

राजस्थान में कोरोना से जुड़ी अपडेट 

पूरे राजस्थान में अब तक 32 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिसमें इटली के 2 केस, भीलवाड़ा से 13, जयपुर से 6, झुंझुनूं से 4, जोधपुर से 3, पाली से 1, प्रतापगढ़ से 2 और सीकर से 1 है। ये आंकड़े सोमवार रात तक के हैं। आधिकारिक आंकड़े आज शाम को जारी होंगे, जिसमें राजस्थान के 83 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकि है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें