रविवार, 29 मार्च 2020

राजस्थान यूथ कांग्रेस संगठन के चुनाव परिणाम घोषित

जयपुर। राजस्थान यूथ कांग्रेस संगठन  के चुनाव परिणाम  आखिरकार रविवार को घोषित कर दिए गए। हालांकि, अभी भी प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष का चुनाव परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इनको छोड़ शेष सभी पदों के नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। इनमें 10 प्रदेश महासचिव, 38 सचिव, 200 विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों के चुनाव परिणाम शामिल हैं। राजसमंद, चित्तौड़गढ़, चुरू और झुंझुनू के जिलाध्यक्षों के परिणाम भी फिलहाल रोके गए हैं।

यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव में पहली बार ऐप्‍प के जरिए वोटिंग हुई थी। ऑनलाइन वोटिंग पर कई उमीदवारों ने गंभीर सवाल उठाते हुए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण से इसकी शिकायत की थी। उसके बाद चुनाव परिणाम की घोषणा रोक दी गई थी। यूथ कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण ने गड़बड़ियों की जांच के लिए कमेटी बनाई थी। उसके बाद अब प्रदेशाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों को छोड़ बाकी सभी पदों के नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। 

प्रदेश महासचिव पद पर ये हुए विजयी

अजय कुमार जैन, आशीष चौधरी, अशोक कुमार कुलरिया, गौरव सैनी, नवीन कुमार सीलु, अरबाब खान, बलबीर सिंह थोरी, चेतन प्रकाश, तेजकरण चौधरी और सुमन बानो यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पद पर विजयी घोषित किए गए हैं।

ये चुने गए हैं 38 प्रदेश सचिव

जगमोहन मीणा, सुनील डूडी, अरुण व्यास, अमरलाल जाड़म, महीन खान, सैयद साहिल इनाम नकवी, सबेर अहमद, मान सिंह राठौड़, यश मालवीय, रामराज यादव, किरपाल सिंह मीणा, पूजा भार्गव, वीर प्रकाश झाझड़िया, राहुक राजा, रामनिवास, गजाहफर अली, भूपेंद्र सिंह पुरावत, राहुल खान, हीरालाल गुर्जर, बंशीलाल देवड़ा, देवेंद्र बिस्सा, श्रीकांत श्रीवास्तव, हरिमोहन गुर्जर, महबूब खान, योगेश कच्छावा, नितेश यादव, गणेश घोघरा, जितेंद्र कस्वां, मोहम्मद शॉन खान, डिंपल सिंदल, उदय सिंह गुर्जर, राजेश रलिया, हरप्रीत सिंह, रामरतन मीणा, निशांत और हरपाल सिंह यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव पद पर जीते हैं।

जिलाध्यक्ष के पदों पर ये निर्वाचित घोषित किए गए

अजमेर शहर - अहसान चिश्ती

अलवर - दीनबन्धु शर्मा

बांसवाड़ा - प्रकाश मेडा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें