शुक्रवार, 9 मार्च 2018

पुरूष तो बिल्कुल पंगू हैं-महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा

महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा  एक विवादित बयान देकर सबको चौंका दिया है।







जयपुर। आज महिला दिवस है और इस दिन महिलाओं के लिए कई कार्यक्रम किये जाते हैं। लेकिन राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा का मानना कुछ अलग ही है। उन्होंने अपने एक विवादित बयान देकर सबको चौंका दिया है।

दरअसल, सुमन शर्मा महिला दिवस के एक कार्यक्रम को सम्बोधित करने पहुंची थीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान समाज तो कभी था ही नहीं, महिलाओं ने ही ऐसी धारना बना ली है। पुरूष तो बिल्कुल पंगू हैं वो हमारे बिना कुछ नहीं कर सकता है। चाहे पति हो भार्इ हो दोस्त हो बेटा हो सभी को एक महिला की जरूरत होती है।


उन्होंने ये भी कहा कोमल महिलाओं को कहा जाता है लेकिन असल में कोमल तो पुरुष होता है क्योंकि महिलांए प्रसव पीड़ा को झेल जातीं हैं जबकि पुरुष की उंगुली में भी चोट आ जाये तो वह सर घर पर उठा लेता है।
सूमन शर्मा यहीं नहीं रुकीं उन्होंने इसके आगे बोलते हुए कहा​ कि आजकल देश में जो युवा हैं उसकी हमने कभी कल्पना नहीं की थी। कभी कहा जाता था पुरुषों की चौड़ी छाती हो लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं दिखता सब सपाट हैं।

पुरुष लो वेस्ट जींस पहनकर घूमते हैं जो कमर से लटकती रहती हैं जिससे अपनी जींस ना सम्भले वो अपनी बहन को क्या सम्भालेगा। मुझे तो ऐसे युवाओं को देखकर चिंता हो रही है कि आज का युवा कहां जा रहा है जहां लड़के ​ल​ड़कियां जैसे दिखने लगे हैं। इस पीढ़ी को सम्भालने के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें