मंगलवार, 6 मार्च 2018

सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्‍मानित



जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि विधायकों के लिए विधानसभा ही सबसे अच्छी पाठशाला है जहां हम विधायी कार्यों से लेकर सभी तरह के नियम और प्रतिक्रियाओं को सीखते हैं। उन्होंने कहा कि जनता एक विधायक को अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनकर भेजती है  ऎसे में विधायकों को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए।

श्रीमती राजे मंगलवार को विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। सम्मानित होने वाले विधायकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इन विधायकों ने संसदीय परम्पराओं का निर्वहन किया है  वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष सदन में लोकतंत्र के दो पहिए होते हैं। इसलिए सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के साथी विधायकों के साथ हमारा व्यवहार समान रूप से सरल और मृदु होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पक्ष प्रतिपक्ष की भावना से ऊपर उठकर ही सदन के विभिन्न सदस्यों को सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में चयन किया गया है।

समारोह में  शांतिलाल चपलोत को वर्ष 2003.04 के लिए  भरत सिंह को 2007  राजेन्द्र राठौड़ को 2009  गुलाबचंद कटारिया को 2010 अमराराम को 2011 श्रीमती सूर्यकांता व्यास को 2012  राव राजेन्द्र सिंह को 2013 माणिकचंद सुराणा को 2014 जोगाराम पटेल को 2015 गोविंद सिंह डोटासरा को 2016 बृजेन्द्र सिंह ओला को 2017 तथा  अभिषेक मटोरिया को वर्ष 2018 के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में सम्मानित किया।

श्रीमती राजे ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान पाने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  शांतिलाल चपलोत ने सदैव विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पद की गरिमा और शालीनता बढ़ाई है। इसी प्रकार पूर्वमंत्री  भरत सिंह ने अपनी ईमानदारी और बेदाग छवि के कारण विशेष पहचान बनाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान प्रक्रिया नियमों तथा संसदीय परम्पराओं का गूढ़ ज्ञान रखने वाले  राजेन्द्र राठौड़ ने विधानसभा के सुचारू संचालन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं गृह मंत्री  गुलाब चंद कटारिया ने संसदीय परम्पराओं को ऊंचे आयाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि युवा विधायकों को  कटारिया से प्रेरणा लेनी चाहिए।

श्रीमती राजे ने कहा कि  अमराराम किसान और समाज के वंचित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहते हैं। वरिष्ठ विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास ने भी सदन में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और महिला उत्थान के विषयों को प्रभावी तरीके से उठाया है। मुख्यमंत्री ने राव राजेन्द्र सिंह को संसदीय विषयों का विशेषज्ञ बताते हुए कहा कि  सिंह ने पीठासीन अधिकारी के रूप में कई महत्त्वपूर्ण व्यवस्थाएं देकर संसदीय परम्पराओं को मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  माणिकचंद सुराणा वित्तीय विषयों की गहन जानकारी रखते हैं।  जोगाराम पटेल के बारे में श्रीमती राजे ने कहा कि उन्होंने सदन में एक प्रभावी वक्ता के रूप में पहचान बनाई है और सदन के नियमों तथा परम्पराओं का व्यावहारिक प्रयोग किया है। उन्होंने कहा  गोविंद सिंह डोटासरा सदन में अच्छे स्तर का वाद.विवाद करते हैं और प्रभावी ढंग से अपनी बात रखते हैं।
श्रीमती राजे ने  बृजेंद्र सिंह ओला को आम आदमी की समस्याओं को आवाज प्रदान करने वाला धीर.गम्भीर विधायक बताया। उन्होंने  अभिषेक मटोरिया को ओजस्वी वक्ता बताते हुए कहा कि मटोरिया युवाओं की समस्याओं के लिए सदैव सजग रहते हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने राज्यपाल  कल्याण सिंह का संदेश पढ़ा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें