जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरूवार को सचिवालय में कर्मचारी संघ की शपथ ग्रहण समारोह में 'थिंक बिग वर्क बुक' का नारा देते हुए प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों को साथ मिलकर प्रदेशवासियों की बेहतरी के काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों सहित तमाम समस्याओं का टेबल पर बैठकर समाधान संभव है।
इस दौरान सीएम राजे ने कर्मचारी संघ की 6 महीने पुरानी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और संघ के सबसे युवा अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा को बधाई दी। सीएम राजे ने कार्यकारिणी में महिलाओं की संख्या देखकर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कामकाजी महिलाओं के लिए बच्चों के लिए क्रेच का प्रबंध करना है। सीएम राजे ने इस दौरान 1 लाख युवाओं को स्थाई नियुक्ति देने की उपलब्धि बताई तो वहीं 6 महीने में 1 लाख 30 हजार नई भर्ती कराने का वादा किया।
सीएम राजे ने कहा कि सरकार ने 25 लाख किसानों को फायदा देने का काम किया है। समारोह में सीएम ने प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों का आह्वान किया कि सभी जनप्रतिनिधि व सरकारी कार्मिक मिलकर मुश्किल काम को आसान बनाएं और आम जनता की समस्याएं दूर करें। इस दौरा देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां भी मौजूद रहे।
सीएम के समक्ष कर्मचारियों ने रखी अपनी मांगे
समारोह में संघ अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने संघ की प्रमुख मांगों से सीएम को अवगत कराया। इनमें एसओ पदों पर पदोन्नति के लिए अनुभव में शिथिलता देने, लिपिक ग्रेड भर्ती भत्ते में बढ़ोतरी की मांग प्रमुख है। इसके साथ ही आरपीएसी के लिपिक ग्रेड तृतीय के बार-बार परिणाम आने के चलते लिपिकों की लिपिको की कोई कठिनाई दूर करने की मांग की।
उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की आवास समस्या दूर करने की मांग रखी तो साथ ही पांचवी अनुसूची में संशोधन करके वेतन कटौती मामले में राहत देने की मांग भी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से की। इस पर सीएम ने साफ कहा कि मेरे पास सीधे यह मांगे आई हैं तो क्या इसका मतलब डीओपी सचिव या भास्कर एन्ड कंपनी आप की नहीं सुनती है। यहां आपको बता दें कि भास्कर ए सांवत कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें