शुक्रवार, 23 मार्च 2018

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 'सुराज संकल्प' नहीं 'सुराज गौरव यात्रा',करेगी

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेशभर में 15 अप्रैल से सुराज गौरव यात्रा निकालने का फैसला किया है। राजसमंद के चारभुजा धाम से इस चुनावी यात्रा की शुरुआत होगी और इसका अंतिम पड़ाव राजधानी जयपुर में होगा।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहले भी 2003 में परिवर्तन यात्रा और 2013 में सुराज संकल्प यात्रा निकाली थी। इस बार मुख्यमंत्री ने इस यात्रा का नाम सुराज गौरव यात्रा दिया है। शुक्रवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के बीच मंत्रणा हुई। हालांकि अभी इस यात्रा का रोडमैप तैयार किया जाना बाकी है, उसके पूरे होते ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।


सुराज संकल्प हुआ पूरा इसलिए है गौरव
सरकार और संगठन से जुड़े आला नेताओं का मानना है कि सुराज के जिस संकल्प के साथ प्रदेश में बीजेपी सरकार सत्ता में आई थी वो सभी वादे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। इसी का गौरव हम सुराज गौरव यात्रा के जरिए मनाएंगे। यात्रा तीन से चार माह में पूरी करने की संभावना है और इस दौरान सभी जिलों में बड़ी सभाएं होगी। वहीं यात्रा के दौरान उन सभी कामों को जनता के बीच रखा भी जाएगा जिसका वादा करके बीजेपी सत्ता में आई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें