राजस्थान विधानसभा में विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इसमें नाराज चल रहे भाजपा के वरिष्ठ विधायक धनश्याम तिवाड़ी और ज्ञानदेव आहूजा को भी स्थान दिया गया है। विधानसभा में बुधवार को जनलेखा, प्राक्कलन समिति क और ख, राजकीय उपक्रम, नियम, सदाचार, स्थानीय निकायों एंव पंचायतीराज संस्थाओं की समिति, विशेषाधिकार, गृह, अधीनस्त विधान संबधी, याचिका, सरकारी आश्वासन, प्रश्न एंव तदर्थ, पर्यावरण, पुस्तकालय, महिलाओं एंव बालकों के कल्याण संबधी, पिछड़े वर्ग के कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण और अल्पसंख्यकों के कल्याण संबधी आदि समितियों का गठन किया गया।
जनलेखा समिति में प्रद्युम्न सिंह को सभापति मनोनीत किया है जबकि विट्ठल शंकर अवस्थी, राम हेत सिंह यादव, निर्मल कुमावत, कैलाश भंशाली, अभिषेक मटोरिया, अर्जुनलाल, नारायण सिंह, गोविंद सिंह डोटासरा, माणिक चंद सुराणा, म. रणधीर सिंह भींडर, डॉ. फूलचंद भिंडा, डॉ. बालू राम चौधरी, जोगाराम पटेल एवं प्रहलाद गुंजल को सदस्य मनोनीत किया गया है।
प्राक्कलन समिति क में ज्ञानदेव आहूजा को सभापति एवं गुरजंट सिंह, बाबू सिंह, मनोहर सिंह, मानसिंह किनसरिया, जयराम जाटव, पब्बाराम, भंवरलाल एवं मेवाराम जैन को सदस्य मनोनीत किया गया है।
राजकीय उपक्रम समिति में मोहनलाल गुप्ता को सभापति एवं नरपत सिंह राजवी, सुरेंद्र पारीक, हमीरसिंह भायल, गौतम कुमार, शुभकरण चौधरी, नारायण सिंह देवल, अजीत सिंह, दलीचंद डागी, बृजेंद्र सिंह ओला, रमेश, राजकुमारी दीया कुमारी, अल्का सिंह, कामिनी जिंदल एवं डॉ मंजू बाघमार को समिति के सदस्य मनोनीत किया गया है।
नियम समिति में अशोक गहलोत, रामेश्वर लाल डूडी, अशोक परनामी, हरी सिंह रावत, विश्वेन्द्र सिंह,सुन्दर लाल, प्रेमसिंह बाजौर, सुरेन्द्र सिंह राठौड, अशोक एवं अनिता कटारा को सदस्य मनोनीत किया है। विधानसभा अध्यक्ष इस समिति के पदेन सभापति होंगे।
सदाचार समिति में नारायण सिंह, अशोक डोगरा, रतनलाल जलधारी, कृष्णा कडवा, बृजेन्द्र सिंह ओला, विट्ठल शंकर अवस्थी एवं महेन्द्र जीत सिंह मालवीय को सदस्य मनोनीत किया गया है। विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह इस समिति के पदेन सभापति होंगे।
स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति में विजय बंसल (पप्पू बंडा) को सभापति एवं लक्ष्मीनारायण बैरवा, चन्द्रभान सिंह ‘आक्या’, झाबर सिंह खर्रा, संजीव कुमार, नन्द किशोर महरिया, पूरणमल सैनी, शंकर सिंह राजपुरोहित, घनश्याम एवं अंजू देवी धानका को सदस्य बनाया गया है।
विशेषाधिकार समिति में हीरालाल को सभापति एवं माणिक चंद सुराणा, झाबर सिंह खर्रा, प्रहलाद गुंजल, मानवेन्द्र सिंह, दलीचन्द डांगी, जीतमल खॉट, धीरज गुर्जर, मेवाराम जैन तथा डा. राजकुमार शर्मा, शिमला बावरी एवं अल्का सिंह को सदस्य बनाया गया है।
गृह समिति में धर्मपाल चौधरी को सभापति एवं प्रताप सिंह, म. रणधीर सिंह भीण्डर, संदीप शर्मा, सुखराम विश्नोई, एवं मंगलराम को सदस्य मनोनीत किया गया है।
अधीनस्थ विधान संबंधी समिति में ज्ञानचन्द पारख को सभापति एवं कुंजीलाल, राजेन्द्र सिंह भादू, गोरधन, अशोक डोगरा, मनोज कुमार, अनिता कटारा तथा शकुन्तला रावत को सदस्य बनाया है।
याचिका समिति में श्री घनश्याम तिवाडी को सभापति एवं सर्व श्री तरूण राय कागा, अर्जुन लाल जीनगर, कैलाश चौधरी, भवानी सिंह राजावत, गिरीराज सिंह, भंवर सिंह, नवीन पिलानिया तथा श्रीमती गीता वर्मा को सदस्य बनाया गया है।
सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति में केसाराम चौधरी को सभापति एवं शैतान सिंह, विद्याशंकर नन्दवाना, सुरेश धाकड, जगदीश नारायण, ललित कुमार, रामपाल, अर्जुनलाल जीनगर एवं गीता वर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया है।
प्रश्न एवं संदर्भ समिति में बनवारी लाल सिंघल को सभापति एवं राजेन्द्र गुर्जर, विजय सिंह, शंकर सिंह, राजेन्द्र सिंह यादव, रतन लाल जलधारी, हरिसिंह रावत एवं श्रीराम भींचर को सदस्य बनाया गया है।
पर्यावरण संबंधी समिती में भागीरथ चौधरी को सभापति मनोनीत किया गया है जबकि सर्वश्री छोटू सिंह, रामचन्द्र, शंकरलाल शर्मा, धीरज गुर्जर, नवीन पिलानिया, कुंजीलाल, विवेक धाकड़, कु. जगत सिंह तथा सिद्धी कुमारी को सदस्य मनोनीत किया गया है।
पुस्तकालय समिति में किशनाराम को सभापति एवं कंवर लाल, बच्चू सिंह, रामनारायण, अशोक तथा श्रीमती गोलमा को सदस्य बनाया गया है।
महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति में सूर्यकान्ता व्यास को सभापति एवं अनिता, अमृता मेघवाल, द्रोपती, राजकुमारी, रानी सिलोटिया, सुशील कंवर, शकुन्तला रावत, कामिनी जिन्दल और शोभारानी कुशवाह को सदस्य बनाया गया है।
पिछडे वर्ग के कल्याण संबंधी समिति में रामलाल गुर्जर को सभापति एवं कन्हैयालाल, जयनारायण पूनिया, पूराराम, मानसिंह, दर्शन सिंह, कृष्णा कडवा, मास्टर मामनसिंह यादव, अंजू देवी धानका एवं हनुमान बेनीवाल को सदस्य मनोनीत किया है।
अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति में नवनीत लाल को सभापति नियुक्त किया गया है तथा नानालाल अहारी, अमृतलाल, गौतम लाल, गोपीचन्द मीणा, देवेन्द्र कटारा, प्रताप लाल भील, फूलसिंह मीणा, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, हीरालाल दरांगी एवं गोलमा को सदस्य मनोनीत किया गया है।
अनुसूचित जाति कल्याण समिति में चन्द्रकान्ता मेघवाल को सभापति एवं खेमाराम, सुखाराम, जगसीराम, समाराम गरासिया, भजनलाल जाटव, डा प्रेमचन्द बैरवा को सदस्य बनाया गया है।
अल्पसंख्यकों के कल्याण संबंधी समिति में हबीबुर्रहमान अशरफी लाम्बा को सभापति एवं मंगलराम, रामपाल, नरेन्द्र कुमार एवं गुरजंट सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया है।
नियम समिति में अशोक गहलोत, रामेश्वर लाल डूडी, अशोक परनामी, हरी सिंह रावत, विश्वेन्द्र सिंह,सुन्दर लाल, प्रेमसिंह बाजौर, सुरेन्द्र सिंह राठौड, श्री अशोक एवं श्रीमती अनिता कटारा को सदस्य मनोनीत किया है। विधानसभा अध्यक्ष इस समिति के पदेन सभापति होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें