भाजपा ऐतिहासिक विजय की ओर आगे बढ़ रही है, हार का आभास होने के कारण विपक्ष ई.वी.एम.
का राग अलापने लग गया है
जयपुर । केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 का तीसरा चरण पूर्ण हो चुका है। भाजपा को और मजबूती से विश्वास हो चुका है कि भाजपा ऐतिहासिक विजय की ओर आगे बढ़ रही है। बीजेपी और एनडीए मिलकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पहली बार भारत यह महसूस कर रहा है कि सताधारी पार्टी के पक्ष में जबरदस्त लहर चल रही है। भाजपा पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस बार कोई एन्टी इनकम्बैसी की लहर नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 2014 की तुलना में 5 से 6 फीसदी वोट विपक्ष की नकारात्मक राजनीति और नकारात्मक सोच के चलते कम पड़े है। भाजपा के पक्ष में जो वोट पड़े हैं वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दमदार सरकार और देश की सुरक्षा एवं देश की प्रगति के पक्ष में वोट दिए गये हैं। कांग्रेस की नकारात्मक सोच के चलते जनता ने पूरी तरह से कांग्रेस को नकार दिया है और इसी के चलते विपक्ष को पूरी तरह से आभास हो गया है कि वह हार रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई सिद्धांत नहीं है इसी के चलते वे जहाँ गठबन्धन करना चाहते थे वहाँ गठबन्धन नहीं कर पाए हैं। उतर प्रदेश में कांग्रेस को दो सीटें देकर सपा और बसपा ने कांग्रेस को उसका आईना दिखा दिया है।
जावड़ेकर ने कहा कि हार का आभास होने के कारण विपक्ष ई.वी.एम. का राग अलापने लग गया है। विपक्ष जब जीत हासिल कर लेता है तो ई.वी.एम. पर अंगूली नहीं उठाता और जब हार जाता है तो ई.वी.एम. खराब का बहाना बनाने लग जाता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में राजस्थान, छतीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जो सरकार बनी है वो इसी ई.वी.एम. की वजह से बनी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें