रविवार, 28 अप्रैल 2019

राजस्थान में कल पहले चरण में 2 करोड़ 57 लाख 50 हजार 378 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे

कुल प्रत्याशी 115 , महिला प्रत्याशी 7
जयपुर । राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण की 13 लोकसभा सीटों के लिए कुल 115 उम्मीदवार मैदान में हैं। इंडियन नेशनल कांग्रेस से 13, भारतीय जनता पार्टी से 13 उम्मीदवार, बहुजन समाज पार्टी से 10, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से 2 एवं जबकि 34 अन्य दल और 43 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इनमें से 108 पुरुष और 7 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।







मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2019 के प्रथम चरण में आने वाली सभी 13 सीटों के लिए सोमवार को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक कराया जाएगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर छाया एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।











कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में राज्य के पहले चरण में 2 करोड़ 57 लाख 50 हजार 378 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें से 1 करोड़ 32 लाख 81 हजार 510 पुरूष और 1 करोड़ 24 लाख 68 हजार 726 महिला मतदाता एवं 142 अन्य मतदाता हैं इनमें से लगभग साढे 6 लाख नव मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 51 हजार 965 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से प्रथम चरण में मतदाता 28 हजार 182 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र टोेंक-सवाईमाधोपुर में कुल 19 लाख 43 हजार 668 मतदाता हैं, इनमें से 10 लाख 21 हजार, 907 पुरुष मतदाता, 9 लाख 21 हजार 760 महिला एवं 1 अन्य मतदाता हैं। इसी तरह अजमेर में कुल 18 लाख 72 हजार 816 मतदाता हैं, इनमें से 9 लाख 54 हजार, 240 पुरुष मतदाता, 9 लाख 18 हजार 564 महिला एवं 12 अन्य मतदाता हैं। पाली में कुल 21 लाख 56 हजार 774 मतदाता हैं, इनमें से 11 लाख 23 हजार, 92 पुरुष मतदाता, 10 लाख 33 हजार 664 महिला एवं 18 अन्य मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि जोधपुर में कुल 19 लाख 51 हजार 393 मतदाता हैं, इनमें से 10 लाख 21 हजार, 166 पुरुष मतदाता, 9 लाख 30 हजार 215 महिला एवं 12 अन्य मतदाता हैं। बाड़मेर में कुल 19 लाख 39 हजार 19 मतदाता हैं, इनमें से 10 लाख 31 हजार, 184 पुरुष मतदाता, 9 लाख 7 हजार 822 महिला एवं 13 अन्य मतदाता हैं। इसी तरह जालौर में कुल 20 लाख 70 हजार 899 मतदाता हैं, इनमें से 10 लाख 89 हजार, 206 पुरुष मतदाता, 9 लाख 81 हजार 680 महिला एवं 13 अन्य मतदाता हैं। 

कुमार ने बताया कि उदयपुर में कुल 20 लाख 69 हजार 298 मतदाता हैं, इनमें से 10 लाख 49 हजार, 251 पुरुष मतदाता, 10 लाख 20 हजार 46 महिला एवं 1 अन्य मतदाता हैं। बांसवाड़ा में कुल 19 लाख 75 हजार 198 मतदाता हैं, इनमें से 9 लाख 96 हजार, 762 पुरुष मतदाता, 9 लाख 78 हजार 429 महिला एवं 7 अन्य मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि चितौड़गढ़ में कुल 20 लाख 15 हजार 401 मतदाता हैं, इनमें से 10 लाख 17 हजार, 386 पुरुष मतदाता, 9 लाख 98 हजार 1 महिला एवं 14 अन्य मतदाता हैं। इसी तरह राजसमंद में कुल 19 लाख 9 हजार 341 मतदाता हैं, इनमें से 9 लाख 80 हजार, 556 पुरुष मतदाता, 9 लाख 28 हजार 771 महिला एवं 14 अन्य मतदाता हैं। भीलवाड़ा में कुल 19 लाख 95 हजार 863 मतदाता हैं, इनमें से 10 लाख 14 हजार, 654 पुरुष मतदाता, 9 लाख 81 हजार 204 महिला एवं 5 अन्य मतदाता हैं। 
कुमार ने बताया कि कोटा में कुल 19 लाख 47 हजार 245 मतदाता हैं, इनमें से 10 लाख 5 हजार, 844 पुरुष मतदाता, 9 लाख 41 हजार 385 महिला एवं 16 अन्य मतदाता हैं और झालावाड़-बारां में कुल 19 लाख 3 हजार 463 मतदाता हैं, इनमें से 9 लाख 76 हजार, 262 पुरुष मतदाता, 9 लाख 27 हजार 185 महिला एवं 16 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। 


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में राज्य में सेवानियोजित मतदाताओं की संख्या 26 हजार 633 है, इनमें 25 हजार 755 पुरुष और 878 महिला मतदाता हैं, जिनको ईटीपीबीएस के माध्यम से पोस्टल बेलेट पेपर प्रेषित किए जा चुके हैं। 


उन्होंने बताया कि 13 संसदीय सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 1 लाख 12 हजार 728 कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इन सीटों के लिए 13 सामान्य, 7 पुलिस एवं 16 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 28182 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें से सर्वाधिक 2552 पोलिंग बूथ बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र एवं सबसे कम 1951 बूथ अजमेर संसदीय क्षेत्र में स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण 5 हजार 446 संवेदनशील बूथ चिन्हित किये गये हैं।
लगभग 1 लाख 50 हजार से अधिक मतदानकर्मी एवं सुरक्षाकर्मी शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। 


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में 2222 संवेदनशील बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। जिसमें सर्वाधिक माइक्रो ऑब्जर्वर 302 टोंक-सवाईमाधोपुर संसदीय क्षेत्र में, कोटा में 260, राजसमंद में 190 संवेदनशील केंद्रों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा 1942 केंद्रों पर वीडियाग्राफर्स भी तैनात किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें