गुरुवार, 6 सितंबर 2018

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, पानी की बौछारें

 जयपुर। विधानसभा पर प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन पर तेज पानी की बौछारें फैंकी। इससे कई कार्यकर्ताओं के चोटें आई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट , प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चांदना समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लाठीचार्ज की निंदा की है।

कार्यकर्ताओं का जूलूस 22 गोदाम से विधानसभा घेराव के लिए पहुंचा, जहां विधानसभा टी-पॉइट पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद पुलिस के साथ हुई नोकझोंक के चलते हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर एवं पानी की बौछारें छोड़कर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ने का प्रयास किया।  राजस्थान विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के बीच यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां राफेल डील, पेट्रोल-डीजल समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे थे।

 22 गोदाम पर इकट्टा होने के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता यहां से रैली के रूप में विधानसभा के लिए नारे लगाते हुए रवाना हुए। इस दौरान ज्योति नगर टी-पॉइंट पर पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें यहीं रोक लिया। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं पुलिस के बीच कहासुनी और नोकझोंक के बाद विवाद बढ़ गया और यहां हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ कार्यकर्ताओं को खदेड़ने का प्रयास किया। इसके साथ ही पुलिस ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें