शुक्रवार, 28 सितंबर 2018

सचिन पायलट ने प्रदेश की मुख्यमंत्री से पूछा 36वाँ प्रश्न

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से शुक्रवार को 36वाँ प्रश्न पूछा है कि ‘‘किसानों के लिए कृषक सुरक्षा अधिनियम लागू करने और समर्थन मूल्य पर खरीद का स्थाई तंत्र विकसित करने के चुनावी वादे से मुकरने पर क्या आप गौरव महसूस करती हैं ?

पायलट ने कहा कि भाजपा ने किसानों को कृषक सुरक्षा अधिनियम लागू करने और किसानों की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए सरकार का स्थाई तंत्र विकसित करने का वादा घोषणा पत्र में किया था और इस मुद्दे पर किसानों का समर्थन प्राप्त किया था, परन्तु सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की और किसानों की आय, सुविधाएं और उनके जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए कृषक सुरक्षा अधिनियम विधानसभा में नहीं लायी और इसके विपरीत भाजपा सरकार ने विधानसभा में राज्य के लिए एक ऐसा भूमि अधिग्रहण बिल तैयार किया जिसका विरोध करने पर भू-स्वामी को तीन महीने की सजा का प्रावधान था, कांग्रेस के भारी विरोध के कारण बिल को प्रवर समिति को भेजा गया परन्तु भाजपा के विधायकों ने मुख्यमंत्री के डर से कांग्रेस के विधायकों के उन सुझावों को नहीं माना जिसमें उल्लेखित किया गया था कि भूमि अधिग्रहण के समय किसानों की सहमति लेना और सामाजिक, आर्थिक प्रभाव का अध्ययन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यद्यपि विधानसभा के आखिरी सत्र की समाप्ति के बाद उस बिल का कोई अस्तित्व नहीं रह जाता लेकिन भाजपा सरकार ने अहंकार और सामंती सोच के कारण उस बिल को काले कानून की तर्ज पर वापस नहीं लिया, जो भाजपा सरकार की किसान विरोधी सोच का परिचायक है।
लेकिन मुख्यमंत्री और उनके मंत्री किसानों से बेखबर अपने चुनावी दौरों व यात्राओं में मस्त है। उन्होंने कहा कि क्या किसान एवं खेती की दुर्दशा पर मुख्यमंत्री गौरव महसूस करती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें