बुधवार, 26 सितंबर 2018

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा समाज कल्याण सप्ताह

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से प्रतिवर्ष की भांति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी पर प्रदेश में 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. महान्ति ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी पर 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विशेष योग्यजन, महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों के लिए जनचेतना जागृत करना है।
उन्होंने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के तहत 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, 2 अक्टूबर को अनुसूचित जातियों का कल्याण दिवस, 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस, 4 अक्टूबर को बाल दिवस, 5 अक्टूबर को महिला एवं बालिका कल्याण दिवस, 6 अक्टूबर को जनचेतना दिवस एवं 7 अक्टूबर को विषेष योग्यजन कल्याण दिवस का आयोजन किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें