मंगलवार, 26 सितंबर 2017

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है

बिहार ।   कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं से विवादों में आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी को पद से हटा दिया गया है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने चौधरी को पद से हटाए जाने की घोषणा की है। पार्टी के प्रभारी महासचिव सीपी जोशी ने भी उनको हटाए जाने की पुष्टि की है। नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्दी ही होगी। उससे पहले पार्टी ने प्रदेश के नेता कौकब कादरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।
बिहार विधान परिषद् में कांग्रेस के नेता डॉ. दिलीप कुमार चौधरी ने पटना पुष्टि करते हुए बताया है कि पार्टी आलाकमान ने अशोक चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। आलाकमान ने चौधरी को हटाने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्दी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि प्रदेश उपाध्यक्ष कौकब कादरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
दिलीप चौधरी ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने अशोक चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने का जो निर्णय लिया है वह उनके अधिकार क्षेत्र में है। लेकिन, अध्यक्ष के पद पर रहते हुए पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने जो काम किया है यदि संगठन में उनसे बेहतर काम करने वाला कोई है तो उन्हें चिन्हित कर अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी जानी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें