शनिवार, 9 मई 2020

अन्य राज्य सेवा से आईएएस में विशेष चयन को लेकर जारी की गई ये गाइडलाइंस

 जयपुर। वित्त विभाग ने विशेष चयन पदोन्नति की आंतरिक स्क्रीनिंग को लेकर प्रक्रिया तय की है। वित्त विभाग की ओर से आंतरिक स्क्रीनिंग प्रक्रिया को लेकर सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर को देखते हुए अन्य सेवाओं से आईएएस में चयन का रास्ता साफ माना जा रहा है। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के तहत राज्य की प्रशासनिक सेवा. पुलिस सेवा, वन सेवा एवं न्यायिक सेवाओं के अलावा अन्य राज्य सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हेतु विशेष चयन/पदोन्नति दी जाती है।

कार्मिक विभाग रिक्तियों के अनुसार, अन्य राज्य सेवाओं के पात्र अधिकारियों के नामांकन चाहता है। ऐसे में वित्त विभाग से संबंधित राजस्थान लेखा सेवा, राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा, राजस्थान आबकारी सेवा एवं राजस्थान राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में विशेष चयन, पदोन्नति के लिए योग्यतम अधिकारियों की आंतरिक स्क्रीनिंग की प्रक्रिया तय की गई है।  


खास बिंदु
1- अन्य राज्य सेवा में नियमित 17 वर्ष की सेवा पूर्ण होनी चाहिए।

2- इन 17 वर्ष की सेवा में से 9 वर्ष की सेवा डिप्टी कलेक्टर के समक्ष होनी चाहिए।

3- रिक्ति संबंधी तारीख को अधिकारी की 56 वर्ष आयु नहीं होनी चाहिए।

4- पिछले 10 वर्षों में कोई दंड अधिरोपित नहीं होना चाहिए।

5- सर्विस रिकॉर्ड उत्कृष्ट होना चाहिए।

6- नामांकित अधिकारियों योग्यता मूल्यांकन श्रेणियों में स्क्रीनिंग की जाएगी।

7- अधिकारी के वार्षिक कार्य मूल्यांकन, शैक्षणिक योग्यता, फील्ड पोस्टिंग मापदंड में शामिल है।

8- इसी तरह अधिकारी को जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक मिले पुरस्कारों को भी शामिल किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें