मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र श्रीमाली को अधिकाधिक वोटों से जिताने का किया आह्वान

 


जयपुर। नगर निगम ग्रेटर वार्ड 150 के चुनाव कार्यालय में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री पी पी चौधरी ने क्षेत्र के अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही बांटने का कार्य किया है। जयपुर शहर को भी दो निगम में बांटकर कांग्रेस ने अपने इतिहास को दोहराया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने वार्ड बनाने में भी गड़बड़ की है। इसलिए जनता में कांग्रेस के प्रति रोष व्याप्त है। कांग्रेस के कार्यकाल में पिछले 18 महीने में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता संस्कारवान नहीं होता, ऐसा देश की जनता मानती है। कांग्रेस पार्टी अंतरकलह से जूझ रही है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्रवाद पर चलता है।


 पी पी चौधरी ने कहा कि चुनाव में अधिकाधिक जनसंपर्क करना है क्योंकि यह चुनाव हम सब का चुनाव है।बैठक को संबोधित करते हुए वार्ड 150 के प्रत्याशी जितेंद्र श्रीमाली ने कहा कि हमारे वार्ड में एस एम एस हॉस्पिटल, जेके लोन हॉस्पिटल, रामनिवास बाग, सेंट्रल पार्क, महाराजा कॉलेज, महारानी कॉलेज सहित अनेक महत्वपूर्ण केंद्र हैं। हम इस वार्ड को प्रदेश का सबसे सुंदर एवं स्वच्छ वार्ड बनाएंगे।


 बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिल शुक्ला ने कहा कि जितेंद्र श्रीमाली संघर्ष का दूसरा नाम है। जितेंद्र श्रीमाली सदैव ही सेवा के लिए तत्पर रहने वाले कार्यकर्ता का नाम है। वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र सिंह तंवर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जितेंद्र श्रीमाली को टिकट मिलना अधिवक्ताओं के लिए भी गर्व का विषय है।  इसलिए हम सब पर इस चुनाव की विशेष जिम्मेदारी है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें