शनिवार, 24 अक्टूबर 2020

सतीश पूनिया का 56वां जन्मदिन बना शक्ति प्रदर्शन का अखाड़ा


 जयपुर। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया  के 56 वें जन्मदिन को बीजेपी द्वारा प्रदेशभर में ‘‘सेवा सप्ताह’’ के रूप में मनाया गया। सेवा सप्ताह के तहत पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के 56 सेवा कार्य किए।


राजनीति में जन्मदिन का असली मकसद कई बार अपने समर्थकों की ताकत दिखाना होता है और सेवा कार्य सप्ताह के जरिए पूनिया ने भी संगठन पर अपनी पकड़ और अपने कार्यकर्ताओं की ताकत दर्शाने की कोशिश की।

पूनिया के जन्मदिन पर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक प्लाज्मा डोनेशन जागृति अभियान द्वारा प्लाज्मा डोनेट किया गया। प्लाज्मा डोनेट करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाने सतीश पूनिया खुद सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे।



पूनिया के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम, स्वच्छता पात्र वितरण, एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हवन कार्यक्रम और 56 किलो मिठाई का वितरण भी किया गया। सीकर रोड़ स्थित  गार्डन में जयपुर उत्तर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। किसान मोर्चा द्वारा 56 किलो मिठाई का वितरण किया गया। आईटी विभाग के संयोजक अविनाश जोशी एवं कार्यकर्ताओं ने 56 किलो रसगुल्ले भी बांटे।


सेवा सप्ताह कार्यक्रम में बीजेपी के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में सेवा कार्य कर प्रमुख भूमिका निभाई।


बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता पात्रों का वितरण ‘‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’’ के संदेश के साथ प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के हाथों से किया गया, जिसमें प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीरज जैन, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेश गुर्जर, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश महामंत्री हेमंत लाम्बा, पूर्व मीडिया सह-संयोजक लोकेश जोशी उपस्थित रहे।



सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के सभी मोर्चों द्वारा प्रदेशभर में 11 लाख वृक्षारोपण, 1 लाख तुलसी के पौधे घर-घर में लगाये गये। साथ ही https://cutt.ly/SPHBDSankalp  लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन माध्यम से 1 लाख रक्तदान संकल्प पत्र भी भरवाए गए।




 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें