जयपुर। नवसृजित जयपुर नगर निगम हैरिटेज और ग्रेटर के चुनाव करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला निर्वाचन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जयपुर नगर निगम हैरिटेज और ग्रेटर के चुनाव करवाने के लिए 25 आरओ और एआरओ नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अंतर सिंह नेहरा की ओर से जारी आदेश के तहत प्रत्येक दस वार्ड पर एक आरओ और एक एआरओ नियुक्त किया गया है।
प्रत्येक दस वार्ड पर एक RO-ARO नियुक्त
जयपुर नगर निगम ग्रेटर में कुल 150 वार्ड गठित किए गए हैं। इसके अनुसार 15 रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) और 16 सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह नगर निगम हैरिटेज में 100 वार्ड गठित किए गए हैं। इसके अनुसार दस आरओ और दस एआरओ नियुक्त किए गए हैं। दोनों नगर निगमों में दो-दो आरओ और एआरओ रिजर्व में रखे गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों को आरओ नियुक्त किया है। वहीं, अन्य सेवाओं के अफसरों को एआरओ नियुक्त किया गया है। शहरी सीमा की दस विधानसभा सीटों पर 3 हजार 629 मतदान केंद्रों पर 21 लाख से ज्यादा मतदाता दो शहरी सरकार का चुनाव करेंगे। आयोग की नई गाइडलाइन अनुसार अब एक बूथ पर 850 से ज्यादा वोटर्स नहीं होंगे।
पहले 1400 से 1500 तक वोटर्स थे।
नगर निगम ग्रेटर में इन्हें बनाया आरओ (रिटर्निंग अधिकारी)
नगर निगम ग्रेटर के वार्ड संख्या 1 से 10 के लिए एसीएम अर्पणा शर्मा, वार्ड संख्या 11 से 20 के लिए बस्सी एसडीएम रामकुमार वर्मा, वार्ड संख्या 21 से 30 एसडीएम विराटनगर राजवीर सिंह यादव, वार्ड संख्या 31 से 40 के लिए सांभर एसीएम जयंत कुमार, वार्ड 41 से 50 एसीएम चौमूं निशा सहारण, वार्ड संख्या 51 से 60 एसीएम आमेर मनीषा लेघा, वार्ड संख्या 61 से 70 एसडीएम दूदू राजेन्द्र सिंह शेखावत, वार्ड संख्या 71 से 80 के लिए एसडीएम सांगानेर घनश्याम शर्मा, वार्ड संख्या 81 से 90 के लिए एसडीएम चाकसू ओमप्रकाश सहारण, वार्ड 91 से 100 वार्ड के लिए उपखंड अधिकारी फागी गौरीशंकर शर्मा, वार्ड संख्या 101 से 110 के लिए एसीएम बस्सी नीरज मीना, वार्ड संख्या 111 से 120 के लिए डीएसओ द्वितीय गोपाल सिंह शेखावत, वार्ड संख्या 121 से 130 के लिए उपखंड अधिकारी जमवारामगढ विश्वमित्र मीना, वार्ड संख्या 131 से 140 के लिए डीआईजी स्टांप भगवत सिंह देवल, वार्ड संख्या 141 से 150 के लिए उपखंड अधिकारी शाहपुरा नरेन्द्र कुमार मीना को लगाया गया। एसडीएम सांभर राजकुमार कस्वां और एसीएम फागी ओमप्रकाश को रिजर्व में रखा गया।
नगर निगम हैरिटेज में इन्हें बनाया आरओ (रिटर्निंग अधिकारी)
नगर निगम हैरिटेज के वार्ड संख्या 1 से 10 के लिए एसडीएम आमेर लक्ष्मीकांत कटारा, वार्ड संख्या 11 से 20 के लिए एसीएम प्रथम अरशदीप बराड, वार्ड संख्या 21 से 30 के लिए एसडीएम साउथ जगत राजेश्वर, वार्ड संख्या 31 से 40 के लिए एसीएम द्वितीय जयपुर विष्णु कुमार गोयल, वार्ड 41 से 50 के लिए उपखंड अधिकारी उत्तर मनीष फौजदार, वार्ड संख्या 51 से 60 के लिए एसीईओ जिला परिषद दीपांशु सागवान, वार्ड संख्या 61 से 70 के लिए एसडीएम जयपुर युगांतर शर्मा, वार्ड संख्या 71 से 80 के लिए सहायक निदेशक लोकसेवा-प्रशासनिक सुधार विभाग दीपाली भागोतिया, वार्ड संख्या 81 से 90 के लिए डीआईजी स्टांप रामवतार गुर्जर, वार्ड 91 से 100 वार्ड के लिए परियोजना प्रबंधक अनुसूचित जाति विकास संजू पारीक को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया। एसडीएम चौमूं अभिषेक सुराणा और एसडीएम कोटपूतली सुनीता मीना को रिजर्व में रखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें