जयपुर। जयपुर नगर निगम हैरिटेज वार्ड नंबर 150 के भाजपा उम्मीदवार जितेन्द्र श्रीमाली के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ बुधवार को जेएलएन मार्ग त्रिमूर्ति सर्किल स्थित होटल ग्रैंड उनियारा के सामने हुआ। सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री एवं मालवीयनगर विधायक कालीचरण सराफ सहित अन्य भाजपा नेताओं ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। जितेन्द्र श्रीमाली ने गणेश पूजन किया।
इस मौके पर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि कांग्रेस डरी हुई है। कांग्रेस ने नगर निगम के दो टुकड़े करने का अपराध किया है। कांग्रेस के राज में महिलाएं, व्यापारी, युवा कोई भी सुरक्षित नहीं है। हमें कमल के फूल को विजेता बनाना है।
कांग्रेस के राज में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली बात हो हो रही है। विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि यह चुनाव तय करेगा कि जयपुर में किस का बोर्ड बने। भाजपा के महापौर और कांग्रेस के समर्थन से महापौर बने विष्णु लाटा के समय के कामों की तुलना करेंगे तो अंतर स्पष्ट हो जाएगा कि किसके कार्यकाल में काम अधिक हुए। प्रदेश की बात करें तो आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस के राज में अपराध बढ़ रहे हैं दिन-दहाड़े लूट और फायरिंग हो रही है। दिन-प्रतिदिन कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। सराफ ने घोषणा की कि यदि जयपुर में भाजपा का बोर्ड बनेगा तो जिन विद्यालयों ने कोरोना काल में तीन महीने की फीस माफ की है, उनका यूडी टैक्स माफ किया जाएगा।
संघर्ष का दूसरा नाम जितेंद्र श्रीमाली:
भाजपा नेता अखिल शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा के सांसद और विधायक जनता के निरंतर संपर्क में रहते हैं। जितेंद्र श्रीमाली पिछले 25 वर्षों से निरंतर जनता की सेवा कर रहे हैं। बोफोर्स के खिलाफ आंदोलन हो या राम जन्मभूमि आंदोलन, अनेक आंदोलनों में जितेंद्र श्रीमाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संघर्ष का दूसरा नाम जितेंद्र श्रीमाली है।
बूथ जीतेंगे तो वार्ड भी जीत लेंगे: पंकज मीणा
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता विचार के लिए लड़ता है। जनता की सेवा के लिए सड़कों पर संघर्ष करता है। कांग्रेस पार्टी चुनाव कराने से भाग रही थी क्योंकि चुनाव परिणाम से कांग्रेस की स्थिति खराब होने वाली है। हमे अपना बूथ जीतना है, बूथ जीतेंगे तो वार्ड भी जीतेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें