शनिवार, 4 जुलाई 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया

'भाजपा के लिये सत्ता लोगों की सेवा का माध्यम है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी के समय में देशभर में चलाए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट के बीच इतने लंबे समय तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया राष्ट्रव्यापी कल्याण कार्य इतिहास का सबसे बड़ा ''सेवा यज्ञ'' है।  प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के लिये सत्ता लोगों की सेवा का माध्यम है।

  कार्यकर्ताओं के लिए अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'भाजपा के सेवा कार्यक्रमों की इतनी बड़ी व्यापकता, इतनी बड़ी विविधता, इतने बड़े स्केल पर, इतने लंबे समय तक सेवा, मुझे लगता है कि ये मानव इतिहास का सबसे बड़ा सेवा यज्ञ है।  कोरोना की लड़ाई में इस सेवा यज्ञ ने बहुत बड़ी ताकत दी है।  एक राजनीतिक दल के रूप में आपने जो काम किया, उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं।  समाज की अन्य संगठनों ने भी अच्छा काम किया है, वे भी अभिनंदन के अधिकारी हैं।  एक ऐसे समय में जब दुनिया में सब अपने आपको बचाने में लगे हों, आप सबने अपनी चिंता छोड़कर खुद को गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया है।  ये सेवा का बहुत बड़ा उदाहरण है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें