सोमवार, 11 मई 2020

CM गहलोत ने PM से फिर की विशेष पैकेज की मांग

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने सोमवार को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए संवाद किया। पीएम ने सभी मुख्यमंत्रियों से 17 मई के बाद लॉकडाउन  की स्थिति को लेकर फीडबैक लिया।

5 मिनट हुई PM से बात

इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। करीब 5 मिनट की बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनकी मांग पर विशेष ट्रेन चलाने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, पीएम से ट्रेनों की संख्या और बढ़ाने की मांग की।

विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए

अशोक गहलोत ने कहा कि, वर्तमान में श्रमिकों और प्रवासी लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राजस्थान में भी करीब 20 लाख लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। ऐसे हालातों में सीमित ट्रेन के जरिए, लोगों को उनके गृह राज्य तक भेजना संभव नहीं है। लिहाजा केंद्र सरकार को विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ानी होगी।


विशेष पैकेज की मांग दोहराई

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार की ओर से उठाए गए समस्त कदमों की जानकारी देते हुए, केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग को दोहराया। अशोक गहलोत ने कहा कि, राज्य अपने स्तर पर लोगों की मदद करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जिस तरीके से आर्थिक ढांचा गड़बड़ा गया है, उसे इंतजाम प्रभावित हो सकते हैं। इस लिहाज से केंद्र को जल्द से जल्द आर्थिक पैकेज घोषित करना चाहिए।

केंद्र के फैसले के साथ  

इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर अपने सुझाव देते हुए कहा कि, केंद्र जो भी फैसला करेगा राज्य सरकार उसके साथ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ग्रीन जोन  में गतिविधियों को सामान्य करने के पक्षधर नजर आए, लेकिन सीएम ने मांग की कि रेड जोन  के लोगों को ग्रीन या ऑरेंज ऑरेंज जोन   में जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें