जयपुर। राजस्थान हाई कोर्ट से लेकर प्रदेश की समस्त अदालतों के समय बदल गया है। 4 अप्रैल यानि सोमवार से अदालतें मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होगी। शनिवार को मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहन्ती की अध्य्क्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि सोमवार से अदालतों का समय बदला जाएगा। हालांकि लॉक डाउन के चलते फिलहाल ढाई घंटे ही कोर्ट में सुनवाई के लिए समय तय किया गया है। हाई कोर्ट जोधपुर और जयपुर पीठ में सुबह 8 बजे से 1 बजे तक सुनवाई होगी। जाहिर सी बात है कि राजस्थान में कोर्ट का समय कोरोना वायरस और लॉक डाउन के चलते बदला गया है। प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में करीब 17 लाख से ज्यादा मामले लंबित हैं। उच्च न्यायालय में करीब साढ़े 4 लाख से ज्यादा मामले पेंडिग चल रहे हैं।
28 जून तक अदालतों का ये होगा समय
4 मई से 8 जून तक प्रदेश की अदालतें मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगी। इसके तहत हाई कोर्ट जोधपुर और जयपुर पीठ में सुबह 8 बजे से 1 बजे तक सुनवाई होगी। वहीं कार्यालय समय सुबह 7 बजकर 30 मिनट से रहेगा। इसी तरह अधीनस्थ अदालतों में सुनवाई सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि कार्यालय समय सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगा। पीठासीन अधिकारी सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे तक और दोपहर साढ़े बारह बजे से एक बजे तक अपने चैम्बर्स में कामकाज करेंगे।
आधे घंटे का बढ़ाया गया है समय
लॉक डाउन में बढ़ा सुनवाई के समय लॉक डाउन 3.0 में अदालतों में सुनवाई के समय मे आधे घंटे की बढ़ोतरी की गई है। सोमवार से अदालतों में अति आवश्यक मामलों की दो घंटे हो रही सुनवाई को आधा घंटा बढ़ा दिया गया है। सुबह साढ़े 8 बजे से 11 बजे तक सुनवाई होगी। अब तक हाईकोर्ट में यह सुनवाई 11 बजे से दोपहर एक बजे तक और अधीनस्थ अदालतों में दोपहर दो बजे से 4 बजे तक हो रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें