जयपुर। बिहार समाज संगठन की ओर से बनीपार्क स्थित बसंत मार्ग पर गुलाब उद्यान समिति में समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बिहार समाज संगठन के सभी सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में डाला छठ महापर्व पर विस्तृत चर्चा की गई तथा इस पर्व को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग करने की अपील भी किया गया। संगठन के अध्यक्ष एसके सिन्हा ने डाला छठ पूजा समिति का गठन किया जो छठ पर्व पर विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालेंगे। समाज के अध्यक्ष सिन्हा ने बताया की इस बार छठ पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश पंडित, उपाध्यक्ष योगेन्द्र साहू व संजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, उपकोषाध्यक्ष सुभाष भगत, संजय यादव महासचिव बिनोद यादव, सहसचिव बिरेन्द्र यादव, संगठन मंत्री राज कुमार सिंह, कैलाश यादव, विजय यादव, प्रचार प्रसार मंत्री पिन्टु कुमार साहनी, रिपुन्जय शर्मा, संगठन मंत्री चंदन कुमार साह, अलख यादव,चंदन मंडल, संजय यादव, उमेश यादव, मनोज यादव, प्रदिप यादव और मिडिया प्रभारी रोशन झा होंगे। एसके सिन्हा ने बताया कि आवश्यकता पडऩे पर और भी समाज के जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। एसके सिन्हा ने कदम से कदम मिलाकर समाज हित में कार्य करने व सभी प्रवासी जनप्रतिनिधि जयपुर शहर के तमाम लोग से निवेदन किया है कि समाज के छठ पूजा गलता जी तीर्थ पर महंथ श्री अवधेशाचार्य जी के सानिध्य में होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें