रविवार, 14 अक्टूबर 2018

गृहिणियों ने किया काव्य पाठ

जयपुर। जहॉं नवरात्रि में नारी शक्ति की पूजा अर्चना की जा रही है, वहीं जयपुर पिंकसिटी प्रेस क्लब में सर्वसमाज की नारियों द्वारा बिना किसी बैनर तले कवियित्री संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न उम्र की नारी शक्तियों ने बढ—चढकर हिस्सा लिया। 

धोरों की धरती कहलाने वाले राजस्थान के विभिन्न जिलों से आई हुए गृहिणियों ने काव्य पाठ किया, इनमें से एक भी कवियित्री पेशेवर नही थी इसके बावजूद भी अपने कविता पाठ से प्रेस क्लब के श्रीप्रकाश सभागार को श्रोताओं ने तालियों की गडगडाहट से गुंजायमान करने पर मजबूर कर दिया। 



सुनीता गौड और नीरा जैन ने मंचासीन हुई, वहीं गोष्ठी में मंच सचालिका संगीता लालवानी ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। देखते—देखते ही कविता पाठ करने वाली कवियित्रियों की संख्या बढती चली गई, जिनमें मुख्य रूप से रेणु शब्द मुखर, शाईस्ता महजबीन, पूनम धाभाई गुर्जर, अनिता मिश्रा, हिमाद्री डोई, मोनिका मिश्रा, शिवानी, अर्चना जैन, प्रीति जैन, शीलू शर्मा, शशि पाठक, मनीषा शर्मा, एका पाराशर, नूतन गुप्ता, सुनयना ने अपने काव्य पाठ से सभी ज्वलंत एवं तात्कालिक विषयों को छुआ, वहीं संगीता लालवानी, नीरा जैन के काव्य पाठ ने एवं सुनीता गौड की कविता एक भारत श्रेष्ठ भारत ने श्रोताओं का दिल जीत लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें