गुरुवार, 31 जनवरी 2019

कांग्रेस अब भी विधानसभा में बहुमत में नहीं अब भी वैशाखी पर

 कांग्रेस अब 99 के फेर से निकलकर 100 पर पहुंच गई है। लेकिन, बात अगर विधानसभा में बहुमत की हो तो कांग्रेस को एक सीट की कसक बनी हुई है।  सुई की नोंक पर और आरएलडी के सहयोग से टिका हुआ है। कांग्रेस अब भी विधानसभा में बहुमत में नहीं कांग्रेस अब भी वैशाखी पर
जयपुर । अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की साफिया खान ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर मिली जीत के साथ ही कांग्रेस अब 99 के फेर से निकलकर 100 पर पहुंच गई है। रामगढ़ में मिली जीत के बाद से पार्टी के भीतर खुशी की लहर दौड़ गई है। लेकिन, बात अगर विधानसभा में बहुमत की हो तो कांग्रेस को इस जीत के बाद भी एक सीट की कसक बनी हुई है। विधानसभा में कांग्रेस का बहुमत इस सीट के बाद भी सुई की नोंक पर और आरएलडी के सहयोग से टिका हुआ है।


 विधानसभा चुनाव के दौरान सामने आए परिणाम के दौरान कांग्रेस ने 99 सीटें हासिल की थी। इस दौरान 199 सीटों पर चुनाव हुए थे। जिसमें से बहुमत के लिए जरूरी 100 के आंकड़े को कांग्रेस ने सहयोगी दल आरएलडी की एक सीट को शामिल करते हुए हासिल किया था। 99 के इस फेर के चलते पार्टी का बहुमत सदन के भीतर सुई की नोंक पर टिका हुआ है। ऐसे में रामगढ़ विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस के पास अकेले के दम पर अब 100 सीटें हो गई है।  लेकिन, अब भी सदन में कांग्रेस के पास अकेले के दम पर बहुमत नहीं है। सदन में बहुमत के लिए पार्टी को आरएलडी के सहारे की जरूरत बनी रहेगी। क्योंकि 200 सीटों की इस विधानसभा में बहुमत के लिए 101 सीटें चाहिए। इस आकड़े को कांग्रेस आरएलडी के सहारे से ही छू रही है। रामगढ़ सीट पर कांग्रेस की साफिया खान ने 12 हजार 228 वोटों से जीत दर्ज की है।


 विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं के आशा के विपरीत सीटें पार्टी को हासिल हुई थी। पिछली  भाजपा सरकार के खिलाफ बने एंटी इंकंबेसी के बीच पार्टी के नेताओं को उम्मीद थी कि कांग्रेस करीब 115 से 120 सीटें हासिल कर लेगी। लेकिन, ऐसा हो नहीं सका। पार्टी की गाड़ी 99 के फेर में जाकर अटक गई थी। इसके पीछे प्रमुख रूप से कांग्रेस के भीतर टिकट बंटवारे से लेकर संगठनात्मक रूप से कमजोर होने को कारण माना गया।टिकट बंटवारे के दौरान पार्टी नेताओं के बीच छिड़ी जंग के चलते कई सीटों पर पार्टी को भीतरघात का सामना करना पड़ा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें