रविवार, 13 जनवरी 2019

गुलाबचंद कटारिया बने नेता प्रतिपक्ष और राजेंद्र राठौड़ उपनेता

जयपुर। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व गृहमंत्री और भाजपा विधायक गुलाबचंद कटारिया को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है।। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की मौजूदगी में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने नेता प्रतिपक्ष के लिए गुलाबचंद कटारिया के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी भाजपा विधायकों ने सहमति जताई। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद गुलाबचंद कटारिया ने उपनेता के रूप में राजेंद्र राठौड़ का नाम लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें