गुरुवार, 7 जून 2018

गहलोत एवं पायलट सत्ता पाने के लिए दोनों नेता मुंगेरी लाल के सपने देख रहे है

जयपुर । प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पाने के लिए ये दोनों नेता मुंगेरी लाल के सपने देख रहे है, जो कभी पूरे नहीं होंगे। राजस्थान में अशोक गहलोत जब मुख्यमंत्री रहे तो काँग्रेस ने जनता को जमकर बेवकूफ बनाया। आमजनता को किस प्रकार बेवकूफ बनाया जाता है यह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछे। अपने कार्यकाल में अशोक गहलोत पूरे चार साल नींद में सोने के बाद गहरी नींद की तंद्रा से जागे तब 2013 में चुनाव की चेतावनी घण्टी बजी तो जनता को साड़ी, कम्बल, साईकिल, मुफ्त दवा, लेपटाॅप और तो और नकदी का लालच दिखाया। जनता ने काँग्रेस को विपक्ष के दर्जे लायक भी सीटें नहीं दी। स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा में एक शब्द भी नहीं बोले। असली विपक्ष तो देखने का मौका ही नहीं मिला।
राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की राजनीति से नकारा घोषित करते हुए केन्द्रीय कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली में बड़ा बाबू बनाकर दिल्ली भेज दिया है, जो दिल्ली से बयान जारी करने में व्यस्त रहते है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे प्रदेश की ऐसी मुख्यमंत्री है जो 18 घण्टे जनता के बीच संवाद तथा सरकारी कार्यों में व्यस्त रहती है, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान चल पड़ा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पीसीसी चीफ सचिन पायलट जनता के बीच में जाकर झूठे सपने दिखाकर केवल मात्र सरकार विरोधी स्टेटमेन्ट जारी करने वाले नेता साबित हो रहे है। सचिन पायलट सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने वाले लाभार्थी जनता का मखौल भी उड़ा रहे है।


1 टिप्पणी: