गुरुवार, 14 जून 2018

उद्यान विकास एवं पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित

उद्यान विकास एवं पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें समिति अध्यक्ष श्रीमती विमलेश मीना द्वारा बताया गया कि समिति के गठन के पश्चात् समिति की प्रथम बैठक में आगामी वर्षा-ऋतु में वृक्षारोपण कार्य पर चर्चा की गई जिसमें समिति द्वारा जयपुर शहर में सघन वृक्षारोपण कार्य करवाने हेतु कार्य योजनायें बनाई गई है जिसमें 50000 पेड़ वन-टाईम वृक्षारोपण करवाये जाने का कार्य जिसके तहत क्षैत्रिय पार्षदों के माध्यम से स्थानीय जनता द्वारा पेड़ लगाये जायेगे जिसमें पेड़ लगाने वाले व्यक्ति से उस पेड़ के लालन-पालन हेतु संकल्प-पत्र लिया जायेगा।

                15000 ट्री-गार्ड क्रय करने का कार्य तथा 10000 पेड़ निगम द्वारा लगवाकर इनका निगम द्वारा ही संधारण कार्य करवाये जाने के प्रस्ताव को समिति द्वारा मन्जूरी दी गई।

                समिति द्वारा निगम उद्यानों का पी.पी.पी. माॅडल पर स्थानीय विकास समिति/संस्थाओं से करवाने हेतु प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई जिसमें समिति द्वारा प्रथम फेज में 5 आवेदनकत्र्ता समितियों को बुलवाकर चर्चा करने का निर्णय लिया गया।

                इसके अतिरिक्त समिति द्वारा निगम के सभी 91 वार्डों में प्रत्येक वार्ड के 1 पार्क में पक्षियों के दाने हेतु फाईबर शीट का चुग्गा स्थल बनाने के कार्य के प्रस्ताव को भी मन्जूरी दी गई। समिति द्वारा सभी वार्डों में एक-एक पार्क में एक जिम उपकरण सेट लगाने का कार्य एवं उद्यानों में खेल-उपकरण लगाने का कार्य, बैठनों हेतु बैन्चें लगाने का कार्य, कचरा डालने हेतु कचरा-पात्र लगाने का कार्य अतिशीघ्र करवाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

                समिति में उद्यानों का संधारण कार्य की कड़ी माॅनिटरिंग करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

                बैठक में समिति के सदस्य  अशोक गर्ग,  महेन्द्र कुमार अजमेरा, गणेश सैनी, श्रीमती मन्जू शर्मा, श्रीमती माया महावर,  पवन कुमार शर्मा,  कमलेश शर्मा उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें