बुधवार, 6 जून 2018

प्रदेश की जनता कॉंग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली

प्रदेश भाजपा मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा
जयपुर। आज राजस्थान प्रदेश वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में उच्च शिखर पर है। प्रदेश के खुशहाली के लिए भाजपा सरकार द्वारा हर सकारात्मक कदम उठाये जा रहे है।
प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्ग को ध्यान में रखकर येाजनाऐं बनायी है। कॉंग्रेस जैसा भाजपा सरकार कार्य नहीं करती है।
यह कहना है प्रदेश भाजपा मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा का। शर्मा ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि भाजपा किसान भाईयों की कर्ज माफी योजना से किसानों को आज सम्बल मिल रहा है। किसान तरक्की की राह पर है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में वातानुकूल कमरे में बैठे—बैठे बयानबाजी करने के बजाय प्रदेश में घुमकर जनता के हाल देख तब उनको मालूम होगा कि मेरी सरकार में दु:खी जनता खुशी—खुशी जीवन व्यतीत कर रही है। ऐसा लगता है जैसे गहलोत साहब को प्रदेश की जनता की खुशी देखी नहीं जा रही है।
सचिन जी का क्या कहना, इनको तो ऐसा लगता है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री मैं ही हूँ। ऐसा सोच कर अपने इर्द—गिर्द चापलुस लोगों को बुलाकर किराये के व्यक्ति मंगाकर कुछ भी बोलते रहते है।
सचिन जी प्रदेश की जनता अब कॉंग्रेस के बहकावें में नहीं आने वाली। कॉंग्रेस से प्रदेश की जनता पहले ही काफी धोखा खा चुकी है, अब नहीं खाएगी। प्रदेश की जनता यही कह रही है सबका साथ—सबका विकास करना तो कहो दिल से भाजपा सरकार फिर से।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें