शनिवार, 24 नवंबर 2018

मोदी ने कांग्रेस एंव पाकिस्तान पर साधा निशाना

जनता ने कांग्रेस को कभी भी पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद नहीं दिया,भाजपा ने जोड़ा कांग्रेस ने तोड़ा
जयपुर ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अरावली के आंचल में बसे अलवर शहर के विजय नगर ग्राउंड से राजस्थान में चुनाव प्रचार का आगाज किया। अलवर को राजस्थान का सिंह द्वार माना जाता है। भाजपा के लिए प्रधानमंत्री का अलवर दौरा संजीवनी माना जा रहा है। इस मौके पर मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा ने जोड़ा कांग्रेस ने तोड़ा

मोदी ने कहा कि हमारे संस्कार अलग हैं, हमारी परंपरा अलग है, भाजपा के उसूल अलग हैं। हम हिंदुस्तान को जोड़ने का काम करते हैं लेकिन ये कांग्रेस वालों ने इसे तोड़ने का काम किया है।


कांग्रेस जातिवाद के जहर में डूबी


कांग्रेस के पास चुनाव का मुद्दा नहीं है तो वो अब मोदी की जात पूछ रही है। कांग्रेस जातिवाद का जहर फैलाने से बाज नहीं आ रही है, कांग्रेस पार्टी जातिवाद के जहर में डूबी हुई है। दलितों और पिछड़ों के प्रति नफरत का भाव कांग्रेस की रगों में भरा पड़ा है। कांग्रेस के नेता कोई मेरी मां को गाली को दें, कोई मेरी जाति को लेकर सवाल पूछे, मुझे आश्चर्य नहीं होता। ये बोलने वाला कोई हो लेकिन बुलवाने वाला तो नामदार ही होता, कांग्रेस को सब मालूम है किसके कहने पर होता है।


मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

 मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी हर दिन नीचे गिरती जा रही है। उन्होंने राजनीति के संस्कार छोड़ दिए हैं, शिष्टाचार छोड़ दिया है और इस चुनाव में विकास के मुद्दे पर बहस करने की हिम्मत भी खो चुके हैं।

जनता ने कांग्रेस को कभी भी पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद नहीं दिया

यह राजस्थान है, यहां की जनता ने भैरो सिंह को लगातार दो बार सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है और कांग्रेस को कभी भी पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद नहीं दिया। कभी दिया भी तो आधा-अधूरा दिया, क्योंकि उनके प्रति यहां की जनता का मन ही नहीं लगता है।


कांग्रेस को दलित व पिछड़ा वर्ग विरोधी ठहराया

 मोदी ने कांग्रेस को दलित व पिछड़ा वर्ग विरोधी ठहराया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस को ये पता होना चाहिए कि ये धरती संत वाल्मीकि की है, वेदव्यास की है, सूरदास की है, कबीर दास जैसे महान संतों की है। जिन्होंने अपनी महान रचनाओं के द्वारा एकता, समरसता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया है।

राजस्थान में कांग्रेस के नेता भारत माता की जय बोलने की बजाए सोनिया गांधी की जय बोलने के लिए कह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए भारत माता से बड़ी भी कोई और माता है। 


सबका साथ, सबका विकास भाजपा का मंत्र 

भाजपा का मंत्र है 'सबका साथ, सबका विकास' और हमने तो यही संस्कार पाए हैं, गरीब हो, दलित हो, पीड़ित हो, वंचित हो, शोषित हो, किसान हो, महिला हो, गांव का हो, शहर का हो हमारे लिए हर कोई हरि का रूप है। मोदी ने कहा कि चार-चार पीढ़ी तक ने जिस पार्टी ने देश पर राज किया है, उनसे पूछना चाहता हूं, जब दुनिया के किसी देश में भारत का मुखिया जाता है तो क्या दुनिया उसकी जात पूछती है।


पाकिस्तान पर हमला

जो कल तक भारत पर बम दागने की धमकी देते थे, उनको हमारी रणनीति ने कटोरा थमा दिया। नेता कन्फ्यूज तो पार्टी होगी फ्यूज, भाजपा के लिए दल से बड़ा देश, माओवादियों को कांग्रेसी क्रांतिकारी कह देते हैं। कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के जजों को डरा रही है, न्यायमूर्तियों को विश्वास दिलाता हूं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं।




अलवर नामदारों का अहंकार दूर कर देगा

राजस्थान के अलवर में पीएम मोदी ने कहा कि यह धरती गौरव की धरती है। यह धरती अहंकार को चूर-चूर करने की धरती है। यह अलवर नामदारों का अहंकार दूर कर देगा।



अलवर में मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2013 में भी अलवर से यात्रा आरंभ हुई, आज एक बार फिर उसी धरती को नमन करते हुए राजस्थान में चुनाव अभियान आरंभ कर रहा हूं।


फिर सत्ता में आएंगेः वसुंधरा

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा एक बार आने व एक बार जाने का सिलसिला बंद करेंगे। इतिहास लिखेंगे। फिर सत्ता में आएंगे। हमारा मानना है कि राजस्थान को अग्रणी बनाना है तो हम सबको एक साथ बैठकर इन जात-पात, भेद-भाव की दीवारों को हटाकर प्यार से एक थाली में रोटी खाकर इस प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें