शनिवार, 10 नवंबर 2018

‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’’ भाजपा का खोखला नारा

लोकसभा सदस्य जयपुर शहर के सांसद रामचरण बोहरा को यह तक नहीं पता कि भाजपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौन है ? इससे यह जगजाहिर होता है कि भाजपा कार्यकर्ता को तो भाजपा 'यूज एण्ड थ्रू' से ज्यादा कुछ नहीं समझती।    ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’’ भाजपा का खोखला नारा है।



जयपुर । सांसद रामचरण बोहरा ने प्रदेश मीडिया सेन्टर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में  ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’’ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर पार्टी की योजना व नीतियों की चर्चा करके घर पर पार्टी का झंडा और स्टीकर लगा रहें है। भाजपा के इस विशाल अभियान को लेकर पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्टर भी जारी किया है। 

बोहरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की शक्ति ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं के दम पर 2 नवम्बर से 30 नवम्बर तक बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए है। इस पूरे महीने कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि भी लोगों के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी पहुंचा रहे हैं। 8 नवम्बर से 11 नवम्बर तक नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम क्षेत्रों में ‘‘प्रबुद्धजन सम्मेलनों’’ का आयोजन किया जा रहा हैं,जिसमें 100 प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया जा रहा है। 2 नवम्बर से 04 नवम्बर तक सम्पन्न हुए ‘‘बूथ महासम्पर्क अभियान’’ के द्वारा 7,808 शक्ति केन्द्रों के अधिकांश बूथों  तक इस अभियान के माध्यम से भाजपा के विचार को पहुंचाया गया है और 5 नवम्बर से 8 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में अधिकांश मण्डलों में ‘‘कार्यकर्ता परिवार मिलन’’ कार्यक्रम आयोजित किये गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी के विचार से जुड़े हुए परिवारों तक कार्यकर्ता पहुँचे एवं उनसे पार्टी के पक्ष में सक्रियता से जुटने का आग्रह किया।

 राजस्थान में विधानसभा चुनाव के वक्त प्रदेश भाजपा द्वारा ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’’ कार्यक्रम के जरिये प्रबुद्धजन से लेकर आमजन तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, वहीं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ही अभी तक भाजपा  नियुक्त नहीं कर पाई है, इसलिये भाजपा द्वारा दिया गया यह नारा ऐसा लग रहा है जैसे हाथी के दांत खाने के कुछ और, दिखाने के कुछ और हैं, पत्रकार वार्ता में जगजाहिर द्वारा लोकसभा सदस्य जयपुर शहर के सांसद रामचरण बोहरा  से जब सवाल पूछा गया कि बात तो आप बड़ी—बड़ी कर रहे हो‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’’ लेकिन क्या आपको पता है कि आपके भाजपा परिवार में भाजपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौन है ?, रामचरण बोहरा इस सवाल पर खामोश हो गये और आसपास बैठे लोगों से धीमें से पूछने लगे कि भाजपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौन है ?, उन्हें यह तक नहीं पता कि भाजपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौन है ?, तो यह सहज ही कल्पना की जा सकती है कि ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’’ की परिणिती क्या होगी जब भाजपा सांसद ही भाजपा परिवार के  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति के बारे में नहीं बता पायें तो आम कार्यकर्ता के बारे में वह क्या जानते होगे, इससे यह जगजाहिर होता है कि भाजपा कार्यकर्ता को तो भाजपा 'यूज एण्ड थ्रू' से ज्यादा कुछ नहीं समझती। ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’’ भाजपा का खोखला नारा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें