बुधवार, 21 नवंबर 2018

चुनावी खर्च पर पैनी निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान विधानसभा आम चुनाव- 2018 के दौरान चुनाव खर्चों पर निगरानी रखने के लिए राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 60 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने श्री गंगानगर जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बलवेन्द्र कौर और मो. फाजूल हक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी प्रकार हनुमानगढ़ जिले की सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए  मिलन कुमार सिंह एवं दीन दयाल मंगल, बीकानेर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रदीप शोर्य आर्य एवं अख्तर रशीद को पर्यवेक्षक व्यय नियुक्त किया है। चूरु जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए के. रघुराम एवं विजय कुमार सिंह, झूंझुनूं जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वेदांशु त्रिपाठी एवं ए.के. भाटी, सीकर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंजु शेरपा और भास्कर राय येनंती, जयपुर जिले के 19 विधानसभा क्षेत्रों के लिए विक्रम सिंह गिल, डाॅ. आर.एल. रमेश राम, डाॅ. विजय कुमार चड्डा, अनिल कुमार धीर एवं अभिषेक चैहान को पर्यवेक्षक चुनाव व्यय नियुक्त किया है।


अलवर जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मुकेश राठौर, संजय कुमार लाल. एवं कपिल अनुराग को पर्यवेक्षक व्यय नियुक्त किया है इसी तरह भरतपुर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए जयशंकर प्रकाश उपाध्याय एवं चटेपाडुरंग चन्द्रकांत को, धौलपुर जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए तुलेश्वर प्रसाद, करौली जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एस. वेंकटरमणी, दौसा जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वेंकटेश एस. एवं आलोक नाथ, सवाई माधोपुर जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में नेहा चौधरी, टोंक जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चन्द्रपाल सिंह चौहान एवं अजमेर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुमित कुमार एवं सौरभ के. तिवाड़ी को पर्यवेक्षक चुनाव व्यय नियुक्त किया है।


नागौर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में इमलीमेन जमील व एस.के.एन. रेड्डी एवं राकेश दीपक को पर्यवेक्षक चुनाव व्यय नियुक्त किया है। इसी तरह पाली जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में रोशन लाल व गणेश चन्द यादव, जोधपुर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में सत्यजीत मंडल, कोलकलूरी रवि किरण एवं अवानी कान्त नायक, जैसलमेर जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों में वी.ज्योति किरण, बाड़मेर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में विभोर बदोनी व काजी सोहैल अनिस अहमद, जालोर जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों में महेश यशवन्त पाटील एवं भोपाल सिंह सिरोही जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों में तारिक मबूद एवं उदयपुर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में टी.रोउमन पैती एवं सूरज कुमार गुप्ता को पर्यवेक्षक चुनाव व्यय नियुक्त किया है।


डूंगरपुर जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में महेन्द्रसिंह परमार, को पर्यवेक्षक चुनाव व्यय नियुक्त किया है। इसी तरह बांसवाड़ा जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पी. कमबन एवं रोबिन रावल, चित्तौगढ़ जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए धर्मवीर डी. यादव एवं वी.के. प्रशांत, प्रतापगढ़ जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आकाश सिंघाई राजसमंद जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में मरूत त्रिपाठी, भीलवाड़ा जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में अमरनाथ केसरी एवं राजेन्द्र चान्देकर, बूंदी जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आनंद कुमार, कोटा जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए गूडरुन नेहर, एवं शैलेन्द्र कुमार, बारां जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए विजय बाबू बसंत एवं झालावाड़ जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पूझाकहम नगेता को पर्यवेक्षक चुनाव व्यय नियुक्त किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें