शुक्रवार, 18 मई 2018

कांग्रेस इतिहास में, भाजपा इतिहास की ओर - अभिषेक जैन बिट्टू

जयपुर।  कर्णाटक चुनाव के परिमाण से साबित हो गया है की कांग्रेस इतिहास के पन्नो में दर्ज होने की दिशा में त्रीव गति से एक कदम ओर बढ़ गई है और भाजपा इस दिशा की और अग्रसर हो रही है। कांग्रेस के नेतृत्व को देश की हर दिशा ने किसी भी दशा में अस्वीकार कर दिया है और भाजपा नेतृत्व इस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं।  यह कहना है आम आदमी पार्टी के युवा नेता अभिषेक जैन बिट्टू का। उन्होंने कहा की जिस सत्ता के अंहकार की बदौलत कांग्रेस हासिये पर आ गई है बहुत जल्द भाजपा भी वही खड़ी नजर आएगी।  क्योकि कांग्रेस अपने पतन का शिकार खुद है ठीक उसी प्रकार भाजपा भी अपने पतन का शिकार खुद होगी। भारत देश एक धर्म प्रधान देश है जिसने सबको सम्मान, इज्जत और मुकाम दिया और अगर किसी ने इसका फायदा उठाया है तो उसका पतन भी देश तय कर देता है। भाजपा भी कांग्रेस के नक़्शे कदम पर आगे बढ़ रही है आज देश में जो नफरत, अहंकार और बदले का जहर खोला जा रहा है भाजपा खुद उसी का शिकार होगी। 

जैन ने आगे कहा की भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों ने देश में जातिवाद, परिवारवाद को बढ़ावा दिया है और उसी के सहारे है चुनावी मैदान में उत्तर देश का माहौल खराब कर रहे है जबकि देश आज भी विकास के नाम पर अछूता है ना शिक्षा व्यवस्था जोर दिया जा रहा है ना ही चिकित्सा व्यवस्था पर, ना रोजगार मिल रहे है ना ही सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है यहाँ तक की आज देश के हालत व्यापार जगत के लिए भी हानिकारक होते जा रहे है छोटे व्यापारी नस्ट होते जा रहे है। आज केंद्र की मोदी सरकार को केंद्र में बैठे चार साल हो गए है किन्तु विकास का नामो निशान तक नहीं है केवल चुनावी मुद्दे पाकिस्तान, धारा 370, राम मंदिर, गोहत्या जैसे मुद्दे उझाल देश का माहौल खराब कर रहे है जबकि स्वयं सरकार में होते हुए विपक्ष पर सवाल खड़े कर अपनी नाकामी साबित कर  रही है मोदी सरकार, आखिर सरकार आरोप क्यों लगा रही है एक्शन क्यों नहीं लेती ? क्या भाजपा का कांग्रेस से समझौता हो गया है केवल आरोप लगाओ और जाँच के नाम पर भाग जाओ। 

कर्णाटक चुनाव में भाजपा को जीत मिली है उसके लिए बधाई, आशा है भाजपा को जो माइडेड मिला है उसी के अनुरूप प्रदेश की आम जनता को संतुष्ट करेंगे और आरोप प्रत्यारोप की राजनीती से ऊपर हटकर प्रदेश के विकास में भूमिका अदा करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें