भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिये प्रदेश में बनाये गये बूथों का शीघ्र ही सत्यापन कराया जायगा। परनामी ने आज यहां प्रदेश स्तरीय बूथ निर्माण कार्यशाला में यह जानकारी दी। इस कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने किया तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच कार्यशाला में मौजूद थे।उन्होंने कहा कि पार्टी ने पिछले डेढ़ वर्ष में सम्पूर्ण राजस्थान में 51 हजार 227 बूथों का निर्माण कर लिया है जिनका सत्यापन का कार्य शुरू किया जायगा। उन्होंने कहा कि इन बूथों पर जाकर कार्यकर्ता फीडबैक लेने का काम करेंगे, जिससे बूथ की स्थिति का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक पांच मण्डलों पर एक प्रमुख कार्यकर्ता जाकर सत्यापन करेगा।
उन्होंने कांग्रेस पर 70 सालों के राज में लोकतंत्र की रक्षा करने में असमर्थ रहने का आरोप लगाते हुये कहा कि अब वह दूसरे दलों पर बेवजह के बयान देकर अपना पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति ''खिसियानी बिल्ली खम्भा नौंचे जैसी हो रही है।'' परनामी ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र एवं संविधान में पूर्ण विश्वास है और कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की सरकार सदन में सफल होगी।पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर ने कहा कि भाजपा का वटवृक्ष कार्यकर्ता के दम पर ही फैला है और पूरे विश्व में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी का दर्जा उन्हीं की मेहनत पर ही देखने को मिल रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे देश में कांग्रेसी एवं विपक्षी दलों के द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम के नकारात्मक वातावरण को समाप्त करने के लिए बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करें। इससे अजेय बूथ की संकल्पना साकार की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें